search

खटीमा वृद्धा हत्याकांड: पुलिस को मिले अहम सुराग, दिल्ली-हरियाणा में संदिग्धों की तलाश को पहुंची

Chikheang 1 hour(s) ago views 205
  



  

वहीं, पुलिस ने अब तक 50 सीसी कैमरे खंगाले हैं, जिनमें कैद संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पुराने अपराधियों के साथ ही नशेड़ियों से भी पूछताछ करने में जुटी हुई है। इसके अलावा मृतका के किराएदार से भी पूछताछ की जा रही है। इस मामले में मृतका के पुत्र प्रेम चंद ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

नगर की देवभूमि धर्मशाला कालोनी स्थित मकान की दूसरी मंजिल में रह रही वृद्धा जानकी चंद पत्नी स्व. हरीश चंद का शव बुधवार देर रात खून से लथपथ बरामद हुआ था। पुलिस की जांच में यह मामला प्रथमदृष्टया हत्या का प्रतीत हुआ।

एसपी सिटी ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ की। मामले पुलिस तीन जांच टीमें गठित की गई हैं, जिसमें कोतवाल विजेंद्र शाह, एसएसआई ललित मोहन रावल, उपनिरीक्षक किशोर पंत, अशोक कांडपाल, भूपेंद्र रंसवाल, ललित बिष्ट, जीवन चुफाल के अलावा आरक्षी कमल पाल, नवीन खोलिया, मोहन बोरा, ईशाक अहमद, ललित बिष्ट शामिल हैं।

पुलिस अब तक मकान के आसपास लगे 50 सीसीटीवी की फुटेज खंगाल चुकी है, जिनमें पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। हालांकि इसकी पुष्टि किसी पुलिस अधिकारी ने अब तक नहीं की है, लेकिन सुराग मिलने के बाद पुलिस की कई टीमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा में गई हुई है। इसके अलावा पुलिस टीमें स्थानीय स्तर पर भी घटना की सुरागकसी में लगी हुई है। संदिग्धों, नशेड़ियों व आसपास के लोगों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। कोतवाल शाह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं। इस मामले में मृतका के पुत्र प्रेम चंद की ओर से तहरीर मिली है। जल्द ही प्राथमिकी पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- खटीमा में जानकी चंद की रहस्यमयी मौत, बाहर से बंद घर में मिली लाश
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165449