search

गाजियाबाद में छह घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, दो लोगों की मौत; दोनों की पहचान नहीं हो सकी

cy520520 1 hour(s) ago views 251
  

गाजियाबाद में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत। फोटो: सांकेतिक



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। शहर में शुक्रवार रात छह घंटे में दो स्थानों पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाकर शवों की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब सात बजे एएलटी रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक 50 वर्षीय व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। राहगीर घायल को अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया।

राहगीर का कहना है कि किसी अज्ञात वाहन से टक्कर लगना प्रतीत हो रहा है क्योंकि मौके पर किसी वाहन की टूटी हुई नंबर प्लेट पड़ी हुई थी। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

अन्य सड़क हादसे में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वेव सिटी के गेट के पास सड़क पार कर रहे करीब 40 वर्षीय राहगीर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसा शुक्रवार देर रात करीब एक बजे हुआ है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद की सोसायटी से पार्किंग में खड़ी BMW बाइक गायब, CCTV में कैद हुआ गार्ड; मैकेनिक और फोन कॉल का सच
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161074