भारत-ब्राजील शिखर वार्ता (फोटो- पीटीआई)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा भारत दैरे पर हैं। नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और राष्ट्रपति लूलाद्विपक्षीय बैठक कर रहे हैं। बैठक में दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापार को लेकर चर्चा की।
बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ब्राजील के रिश्तों को प्रेसिडेंट लूला के दूर की सोच और प्रेरणा देने वाली लीडरशिप से लंबे समय से फायदा हुआ है। ब्राजील लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है। हम अगले 5 सालों में भारत-ब्राजील ट्रेड को USD 20 बिलियन से ज्यादा ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
आतंकवाद के समर्थक इंसानियत के दुश्मन
पीएम मोदी ने कहा, “हमारा मानना है कि सभी समस्याओं का हल बातचीत और डिप्लोमेसी से होना चाहिए। भारत और ब्राजील इस बात पर एकमत हैं कि आतंकवाद और इसके समर्थक पूरी इंसानियत के दुश्मन हैं। हम इस बात पर भी सहमत हैं कि हमारे समय की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्लोबल इंस्टीट्यूशन में सुधार जरूरी है। हम इस दिशा में मिलकर काम करते रहेंगे।“
जब भारत और ब्राजील साथ मिलकर काम करते हैं तो...
पीएम मोदी ने आगे कहा, “ग्लोबल स्टेज पर भारत और ब्राज़ील की पार्टनरशिप मजबूत और असरदार रही है। डेमोक्रेटिक देशों के तौर पर, हम ग्लोबल साउथ की जरूरतों और उम्मीदों को आगे बढ़ाते रहेंगे। जब भारत और ब्राजील मिलकर काम करते हैं, तो ग्लोबल साउथ की आवाज और मजबूत और कॉन्फिडेंट हो जाती है।“
भारत-ब्राजील में क्रिटिकल मिनरल्स समझौता
पीएम मोदी ने कहा, “जरुरी मिनरल्स और रेयर अर्थ्स पर हुआ एग्रीमेंट एक मजबूत सप्लाई चेन बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। डिफेंस सेक्टर में भी हमारा सहयोग लगातार बढ़ रहा है। यह आपसी भरोसे और स्ट्रेटेजिक अलाइनमेंट का एक बेहतरीन उदाहरण है। हम इस विन-विन पार्टनरशिप को और मजबूत करते रहेंगे।
हेल्थ और फार्मास्यूटिकल सेक्टर में भी सहयोग की बहुत ज्यादा संभावना है। हम भारत से ब्राजील को सस्ती और अच्छी क्वालिटी की दवाओं की सप्लाई बढ़ाने के लिए काम करेंगे।“
लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर ब्राजील
पीएम मोदी ने कहा, “ब्राजील लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है। हम अगले पांच सालों में बाइलेटरल ट्रेड को 20 बिलियन डॉलर से आगे ले जाने के लिए प्रतिबंद्ध हैं। हमारा ट्रेड सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, यह भरोसे की झलक है।
प्रेसिडेंट के साथ आया बड़ा बिज़नेस डेलीगेशन इस भरोसे को दिखाता है। इंडिया-मर्कोसुर ट्रेड एग्रीमेंट का विस्तार हमारे इकोनॉमिक सहयोग को और मजबूत करेगा। टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में हमारा सहयोग दोनों देशों के साथ-साथ पूरे ग्लोबल साउथ के लिए भी जरूरी है।“
मुझे खुशी है कि...
पीएम मोदी ने आगे कहा, “मुझे खुशी है कि हम ब्राजील डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने पर काम कर रहे हैं। हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सुपरकंप्यूटर, सेमीकंडक्टर और ब्लॉकचेन जैसे एरिया में भी अपने सहयोग को प्राथमिकता दे रहे हैं। दोनों देशों का मानना है कि टेक्नोलॉजी सबको साथ लेकर चलने वाली होनी चाहिए और साझा तरक्की के लिए एक पुल बननी चाहिए।“
यह भी पढ़ें- मिशन सुदर्शन से आयरन डोम तक... पीएम मोदी की इजरायल यात्रा के दौरान किन हाईटेक हथियारों पर होगी चर्चा? |