search

झारखंड नगर निकाय चुनाव: पलामू रेंज में हाई अलर्ट, 32 क्विक रिस्पांस टीम तैनात

deltin33 1 hour(s) ago views 508
  



जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर पलामू रेंज पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया है। नक्सल पृष्ठभूमि और अंतरराज्यीय सीमाओं से सटे पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले में इस बार शहरी क्षेत्रों में मतदान होना है, बावजूद इसके प्रशासन किसी प्रकार का जोखिम लेने के मूड में नहीं है।

फ्लैग मार्च, सर्च आपरेशन और लगातार गश्ती के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को धार दी जा रही है। पलामू रेंज के अंतर्गत कुल नौ नगर निकाय क्षेत्रों मेदिनीनगर नगर निगम, विश्रामपुर नगर परिषद, छतरपुर, हरिहरगंज व हुसैनाबाद नगर पंचायत, लातेहार नगर पंचायत, गढ़वा नगर परिषद, बंशीधर नगर व मझिआंव नगर पंचायत के 165 वार्डों में मतदान कराया जाएगा।

पलामू जिले में राज्य के सर्वाधिक पांच निकाय क्षेत्रों में वोटिंग होगी। यहां कुल 246 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि गढ़वा में तीन और लातेहार में एक निकाय क्षेत्र में चुनाव होगा। पलामू रेंज के डीआईजी किशोर कौशल ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों को सेंसिटिव, हाइपर सेंसिटिव और सामान्य श्रेणी में विभाजित किया गया है।

उसी अनुरूप पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रत्येक बूथ पर सुरक्षा बल के साथ पेट्रोलिंग पार्टी लगाई गई है। पूरे रेंज में 32 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) तैयार की गई हैं, जो आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करेंगी।
झारखंड पुलिस पूरी तरह से सतर्क

वज्रगृह और मतगणना केंद्रों पर भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सेक्टर पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की तैनाती रहेगी और वरीय अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग करेंगे। अब तक 500 से अधिक लोगों पर धारा 129 (पुराना 107) के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।

चुनाव को प्रभावित करने की आशंका को देखते हुए अवैध हथियार और शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इंटरस्टेट मार्गों पर सघन गश्ती की जाएगी। बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

तीनों जिलों के थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके अलावा सभी होटल, लॉज और कम्युनिटी हाल में ठहरे बाहरी व्यक्तियों की जांच करने का निर्णय लिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दूसरे क्षेत्र के लोग बिना वैध कारण के ठहरते पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

यह भी पढ़ें- झारखंड की कोयला खदानों में 30 करोड़ साल पुराने गोंडवाना इकोसिस्टम के प्रमाण, प्राचीन संसार को समझने में मिलेगी मदद

यह भी पढ़ें- 23 फरवरी: झारखंड में वोटिंग डे! विधानसभा सत्र टला, इंटर हिंदी परीक्षा 24 को
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474675