search

आय से अधिक संपत्ति के मामले में ओडिशा का फॉरेस्टर गिरफ्तार, पास मिली 470 ग्राम सोना और लग्जरी गाड़ियां

cy520520 1 hour(s) ago views 383
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए भवानीपटना वन रेंज में पदस्थ फॉरेस्टर भागवत भूषण बेहरा को गिरफ्तार किया है। उन्हें गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश (विजिलेंस), भवानीपटना की अदालत में पेश किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

विजिलेंस द्वारा फॉरेस्टर बेहरा की चल-अचल संपत्तियों पर की गई छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है। जांच में उनके पास एक नवनिर्मित बहुमंजिला भवन, 9 कीमती भूखंड, लगभग 470 ग्राम सोना और 34.08 लाख रुपए की बैंक जमा राशि पाई गई है।
संपत्तियों के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं

इसके अलावा, विजिलेंस अधिकारियों ने 2 कुबोटा हार्वेस्टर मशीन, 4 ट्रैक्टर, एक अशोक लीलैंड टिपर, एक भारतबेंज हाइवा, एक बोलेरो वाहन (सभी बेनामी) तथा एक टोयोटा कार भी जब्त की है। पूछताछ के दौरान आरोपी इन संपत्तियों के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

इस मामले में कोरापुट विजिलेंस थाना में केस संख्या 02/2026 दर्ज की गई है। विजिलेंस विभाग के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161194