search

Trump Tariff रद होने का इंतजार, कानपुर के फुटवियर और टेक्सटाइल के निर्यातकों की भविष्य के कारोबार पर नजर

LHC0088 Yesterday 21:56 views 423
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। Trump Tariff: कानपुर के फुटवियर और टेक्सटाइल के निर्यातकों ने अपना ध्यान अमेरिकी बाजार पर एक बार फिर बढ़ा दिया है। टैरिफ रद होने से पिछले व्यापार घाटा के पूरा हो जाने का अनुमान लगा रहे उद्यमियों और निर्यातकों का मानना है कि इससे नए साल में अच्छे आर्डर मिलने की उम्मीद है हालांकि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन होने तक इंतजार ही करना होगा।


सात समंदर पार अमेरिकी बाजार में अपना परचम लहराने की तैयारी में जुटे कानपुर के उद्यमी और निर्यातक अभी टैरिफ को लेकर आशंका से घिरे हुए हैं। पिछले साल अमेरिकी टैरिफ की चुनौतियों के कारण जिस व्यापार में ठहराव आया था, वह अब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद \“\“रिकवरी मोड\“\“ में नजर आ रहा है। हालिया व्यापारिक समझौतों और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के बाद, भारतीय वस्तुओं पर प्रभावी टैरिफ दरें जो 50 प्रतिशत तक पहुंच गई थीं, वह घटकर 10 से 18 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है। कानपुर के निर्यातकों का मानना है कि टैरिफ में कमी से उत्पादन लागत प्रतिस्पर्धी होगी, जिससे पिछले सत्रों में हुए व्यापारिक घाटे को आगामी आडर्स के जरिए पूरा किया जा सकेगा।


अमेरिका और भारत में ट्रेड डील के आकार लेने की चर्चाओं के बीच स्थानीय फुटवियर और टेक्सटाइल इकाइयों ने अमेरिकी खरीदारों के साथ दोबारा संपर्क साधना शुरू कर दिया है। फियो के सहायक निदेशक आलोक श्रीवास्तव के अनुसार भले ही टैरिफ पूरी तरह शून्य न हो, लेकिन वर्तमान दरें भी चीन और वियतनाम जैसे प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले भारत को एक बेहतर स्थिति प्रदान करती हैं।

नार्दर्न इंडिया होजरी मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन के महामंत्री प्रमोद सुराना ने कहा कि अमेरिका सबसे बड़ा बाजार है। टैरिफ में थोड़ी सी भी कमी से निर्यात को बल मिलता है लेकिन जब तक ट्रेड डील पूरी नहीं हो जाती है तब तक नए आर्डर पर बातचीत का ही माहौल रहेगा। उद्यमी संगठन पीआइए के नगर अध्यक्ष विनय अग्निहोत्री ने कहा कि अमेरिका के साथ कारोबार बढ़ने का असर स्थानीय एमएसएमई के उत्पादन पर भी पड़ेगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार भी बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें- कानपुर को मिलेगा मेगा रेलवे बूस्ट: पनकीधाम और गोविंदपुरी सहायक टर्मिनल, स्टेशन विस्तार की बड़ी योजना

यह भी पढ़ें- Kanpur में सामूहिक दुष्कर्म, बर्रा में गेस्ट हाउस के बाहर से पिकअप से किशोरी का अपहरण कर दो युवकों ने की हैवानियत  

यह भी पढ़ें- \“किसके सहारे जिऊंगी…किससे दुख दर्द कहूंगी\“ कानपुर में मां-पिता, बहन और भांजे के शव देख बेटी की चीख से फटा लोगों का कलेजा

यह भी पढ़ें- दूल्हे की कुर्सी की जिद, दूल्हन ने की शादी रद्द...फिर बराती-जनाती में चले लात-घूंसे

यह भी पढ़ें- कानपुर में साड़ी कारोबारी ने कनपटी से सटाकर गोली मार की आत्महत्या, आहत होकर पिता ने बहू के खोले राज
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163747