search

रास्ते में तख्त रखने के विवाद में देवर ने भाभी को पेट्रोल डालकर जलाया, हालत गंभीर

cy520520 1 hour(s) ago views 922
  

रास्ते में तख्त रखने के विवाद में देवर ने भाभी को पेट्रोल डालकर जलाया।



संवाद सूत्र, चिउटहा (महराजगंज)। घर के रास्ते में रखे तख्त को हटाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आक्रोशित देवर ने भाभी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं और सुनीता चीखती हुई बाहर की ओर भागी। आनन-फानन में स्वजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना सिंदुरिया थाना क्षेत्र मथनिया की है।

शनिवार शाम करीब सात बजे आरोपित सोनू ने अपनी भाभी सुनीता से घर के रास्ते में रखा तख्त हटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गुस्से में सोनू ने तख्त समेत भाभी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।

आग लगने के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। किसी तरह आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसी सुनीता को आनन-फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। जहां एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि मामूली विवाद का इस तरह खौफनाक अंजाम होना चिंताजनक है। सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला का उपचार चल रहा है। आरोपित को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161314