search

राज्यसभा फिर जाएंगे उपेंद्र कुशवाहा? अपनी उम्मीदवारी पर दिया बड़ा बयान, महागठबंधन को ‘जग हंसाई’ से बचने की नसीहत

deltin33 1 hour(s) ago views 97
  

रालोमो के स्‍थापना द‍िवस पर केक काटते उपेंद्र कुशवाहा। सौ-एक्‍स  



राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics: बिहार में पांच सीटों पर होनेवाले राज्‍यसभा चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन रणनीत‍ियां बनाने में लगा है।  

इस बीच राष्‍ट्रीय लोक मोर्चा के अध्‍यक्ष व राज्‍यसभा सदस्‍य उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्‍होंने कहा क‍ि आगामी राज्यसभा चुनाव में सभी सीट पर एनडीए की जीत पक्की है।  

महागठबंधन शायद उम्मीदवार भी न उतार पाए। कुशवाहा ने कहा क‍ि अगर उनलोगों ने उम्‍मीदवारी दी तो पोल खुल जाएगी और जग हंसाई हो जाएगी। क्‍योंक‍ि कहीं से उनके उम्‍मीदवार के जीतने की संभावना नहीं है।  

वे शन‍िवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के तीसरे स्थापना दिवस पर सदस्यता अभियान की शुरुआत के अवसर पर मीड‍िया से बातचीत कर रहे थे।   
एनडीए तय करेगा राज्‍यसभा जाना है या नहीं

कुशवाहा ने यह भी कहा कि महागठबंधन के कई विधायक एनडीए के संपर्क में हैं। राज्‍यसभा दोबारा भेजे जाने के सवाल पर कुशवाहा ने सवालि‍या अंदाज में हामी भर दी। हालांकि यह भी कहा कि राज्‍यसभा भेजा जाएगा या नहीं, यह एनडीए का आंतर‍िक मामला है।  

कुशवाहा ने बताया क‍ि राज्य के सभी 41 संगठन जिलों में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बसपा नेता जुल्फिकार आफताब ने भी इस मौके पर रालोमो की सदस्यता ग्रहण की।

कुशवाहा ने दिल्‍ली में एआई समिट के दौरान प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस की आलोचना की। कहा कि उनका प्रदर्शन देश को अपमानित करने वाला था। कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाह‍िए।  

विधायक माधव आनंद और रामेश्वर महतो बैठक में शामिल नहीं हुए। इस सवाल को उन्‍होंने टाल दिया। मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक आलोक कुमार सिंह, विधायक स्नेहलता कुशवाहा, कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी और हिमांशु पटेल समेत सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारीगण शामिल रहे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474798