search

रिकॉर्ड रूम में दस्तावेज नहीं दिखा सके कर्मचारी, लगाई फटकार; एटा में मंडलायुक्त के निरीक्षण में मिली खामियां

deltin33 1 hour(s) ago views 798
  

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त संगीता सिंह।



जागरण संवाददाता, एटा। शनिवार को मंडलायुक्त तहसील सदर पहुंची। जहां उन्होंने तहसील के रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया। जिसके दौरान उन्हें कर्मचारी दस्तावेज नहीं दिखा सके। जिसे लेकर मंडलायुक्त ने दस्तावेज सही तरीके से रखने का निर्देश दिया। इसी मौके पर उन्होंने तहसील न्यायालय में चलने वाले वादों की जानकारी जुटाई।

लंबित मामलों को जल्द से निपटाने को कहा। मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट परिसर का भी निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी कक्ष के जीर्णोद्धार का लोकार्पण भी किया।
कर्मचारी दस्तावेज नहीं दिखा सके

अलीगढ़ मंडलायुक्त संगीता सिंह ने इस दौरान राजस्व अभिलेखागार, भूलेख अनुभाग, संयुक्त कार्यालय, उप जिलाधिकारी न्यायालय, अपर जिलाधिकारी न्यायालय, नज़ारत, स्थानीय निकाय अनुभाग, शस्त्र अनुभाग, संयुक्त कार्यालयों को देखा। तहसील में मंडलायुक्त के मांगने पर कर्मचारी से दस्तावेज नहीं दिखा सके। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सुधारात्मक चेतावनी दी। मंडलायुक्त ने पुराने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का निर्देश दिया।
जल्द लंबित मामले हों निस्तारित

मंडलायुक्त ने कहा कि राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के शीघ्र एवं पारदर्शी निस्तारण से आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराया जाए। शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की आख्या रजिस्टर में अवश्य अंकित की जाए। गन शॉप की नियमित रूप से चेकिंग कराई जाए। राजस्व अभिलेखागार के प्रतिलिपिक अभिलेखों को ध्यानपूर्वक निरीक्षण करने के उपरांत ही सत्यापित करें।
बाजार में चेकिंग करें और मिलावट खाेरों पर कार्रवाई

मंडलायुक्त संगीता सिंह ने सहायक आयुक्त खाद्य को निर्देशित करते हुए कहा कि होली पर्व के दृष्टिगत बाजारों में खाद्य पदार्थों की सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए मिलावटखोरों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। इसी मौके पर उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय कक्ष के जीर्णोद्धार का लोकार्पण भी किया। साथ ही विनिमयत क्षेत्र में ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम का शुभारंभ भी किया।
वादकारियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को कहा

मंडलायुक्त ने कहा कि इसके सक्रिय हो जाने से भवन मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं त्वरित हो सकेगी। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में प्रस्तावित बहुउद्देशीय हाल तथा परिसर में शेड एवं बेंच स्थापना के निर्माण कार्य का शिलांन्यास करते हुए अधिवक्ताओं तथा वादकारियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को कहा।
ये रहे मौजूद

इस मौके पर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, एसएसपी श्याम नारायण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर नागेंद्र नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश मौर्य, उप जिलाधिकारी सदर विपिन कुमार मोरल, अपर उप जिलाधिकारी अनवर राशिद फारुकी, एसडीएम पीयूष रावत, श्वेता सिंह, तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474995