search

चारधाम यात्रा ग्रीन कार्ड अब घर बैठे, क्यूआर कोड और एसएमएस से मिलेगी सुविधा

deltin33 1 hour(s) ago views 675
  

ग्रीन कार्ड साफ्टवेयर में उपलब्ध कराई जाएगी क्यूआरकोड एवं एसएमएस की सुविधा. Concept Photo



जागरण संवाददाता, देहरादून । चारधाम यात्रा को लेकर परिवहन विभाग तैयारियों में जुट गया है। यात्रा रूटों पर संचालित होने वाले वाहन चालकों के लिए ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी सरल की जा रही है। इसके साथ ही आनलाइन बैंकिंग के बजाए क्यूआरकोड से ग्रीन कार्ड फीस का भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

ग्रीन कार्ड बनने की सूचना वाहन चालक के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए दी जाएगी। जिससे चालक घर बैठे भी आनलाइन ग्रीन कार्ड उपलब्ध कर सकें। हल्के वाहन के 420 रुपये एवं भारी वाहन के लिए 620 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। जबकि अतिरिक्त यूजर चार्ज 50 रुपये देना होगा।

दरअसल, परिवहन विभाग ग्रीन कार्ड के साफ्टवेयर में अन्य विकल्प भी शामिल करने जा रहा है। जिससे वाहन चालकों को आरटीओ कार्यालय एवं कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) के बार-बार चक्कर न काटने पड़े। ग्रीन कार्ड आवेदन साफ्टवेयर में क्यूआरकोड एवं एसएमएस विकल्प की सुविधा भी उलब्ध कराई जाएगी।

इसके साथ ही ग्रीन कार्ड फीस भुगतान के लिए आनलाइन बैंकिंग को क्यूआरकोड में बदला जाएगा। जिससे वाहन चालक मोबाइल से ही भुगतान फीस का भुगतान कर सके। पहले आनलाइन बैंकिंग में सर्वर की तकनीकी दिक्कत होने से कई बार घंटों इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब वाहन चालकों को इन तमाम झंझटों से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही वाहन चालक घर बैठे ही ग्रीन कार्ड प्राप्त कर सकते।
ग्रीन कार्ड की वैधता नवंबर तक

परिवहन विभाग की ओर से जारी किए गए ग्रीन कार्ड की वैधता नवंबर तक रहती है। यदि इस अवधि के बीच वाहन के दस्तावेज में कमी पाई जाती है। तो ग्रीन कार्ड अवैध माना जाएगा। लेकिन जारी किए गए निर्धारित अवधि तक दस्तावेज की कमी पूरी की जाती है। तो ग्रीन कार्ड स्वयं ही अपडेट हो जाएगा।


ग्रीन कार्ड के साफ्टवेयर में बदलाव किया जा रहा है। वाहन चालक घर बैठे ग्रीन कार्ड की प्रति निकाल सकते हैं। आनलाइन बैंकिंग के बजाए क्यूआरकोड से ग्रीन कार्ड की फीस का भुगतान की सुविधा उपलब्ध की जाएगी। इसके साथ ही एसएमएस के जरिए ग्रीन कार्ड की सूचना एसएमएस के जरिए दी जाएगी। - संदीप सैनी, आरटीओ (प्रशासन)


यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को \“ढीली\“ करनी होगी जेब, बस-टैक्सी किराये में 15% तक बढ़ोतरी संभव

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में महंगा होगा सफर, चारधाम यात्रा से पहले यात्री व भार वाहनों का बढ़ेगा किराया
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474995