search

दौड़ के साथ बिहार पुलिस सप्ताह की शुरुआत, पुलिस लाइन में एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी

LHC0088 1 hour(s) ago views 511
  

Muzaffarpur News: जनसहभागिता और जागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रम इसमें शामिल हैं। फोटो: जागरण



संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Police Event: मुजफ्फरपुर पुलिस लाइन में रविवार सुबह दौड़ के आयोजन के साथ बिहार पुलिस सप्ताह की विधिवत शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह सप्ताहव्यापी आयोजन 27 फरवरी तक चलेगा, जिसमें जनसहभागिता और जागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रम शामिल हैं।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस सप्ताह के तहत 22 से 27 फरवरी तक अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि पुलिस और आमजन के बीच संवाद व विश्वास को और मजबूत किया जा सके। उद्घाटन दिवस पर सुबह दौड़ के बाद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रमों की श्रृंखला में 23 फरवरी को स्कूली बच्चों के लिए थाना भ्रमण रखा गया है, जिससे भावी नागरिकों को पुलिस व्यवस्था की जानकारी मिल सके। 24 फरवरी को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियम, नशा मुक्ति, साइबर अपराध और महिला जागरूकता जैसे विषयों पर संदेश दिया जाएगा।

25 फरवरी को पुलिसकर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निश्शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर आयोजित होगा। 26 फरवरी को पुलिस और आमजन के लिए योग कार्यक्रम के साथ मैत्री क्रिकेट मैच (पुलिस बनाम मीडिया) खेला जाएगा।

अंतिम दिन 27 फरवरी को साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान तथा महिला अभया ब्रिगेड द्वारा महिला व बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों के साथ बिहार पुलिस सप्ताह का समापन होगा। इस दौरान साइबर सुरक्षा की नवीनतम जानकारियां साझा की जाएंगी और सुरक्षा उपायों पर जागरूक किया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163918