search

आरा में जयमाला से पहले बेहोश हुई दुल्हन, बारात संग वापस लौटा दूल्हा; परिवार ने की न्याय की मांग

cy520520 1 hour(s) ago views 664
  

दुल्हन के हाथ में रची मेंहदी, लेकिन नहीं हो पाई शादी। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले में एक शादी समारोह उस समय अफरातफरी में बदल गया, जब जयमाला से ठीक पहले दुल्हन अचानक बेहोश हो गई। इसके बाद दूल्हा बरात लेकर लौट गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय युवती की शादी गजराजगंज ओपी क्षेत्र के एक युवक से 20 फरवरी को तय थी। एक रिसॉर्ट में सभी वैवाहिक रस्में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रही थीं और बरात भी पहुंच चुकी थी।
जयमाला से पहले अस्पताल में भर्ती  

स्वजन के अनुसार, जयमाला के लिए स्टेज पर जाने से ठीक पहले दुल्हन भावुक हो गई और स्टेज के पास अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। स्वजन उसे तत्काल इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे निगरानी में रखा। डॉक्टरों के अनुसार कमजोरी के कारण उसे चक्कर आया था। ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन स्तर सामान्य पाया गया।

इधर, दुल्हन के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान दूल्हा पक्ष ने इंतजार करने के बजाय शादी से इंकार कर दिया और बरात लेकर लौट गया। दुल्हन के पिता ने आरोप लगाया कि बिना कोई स्पष्ट सूचना दिए दूल्हा और उसके स्वजन वापस चले गए।
दूल्हे ने वापस किया दहेज

उन्होंने बताया कि शादी की तैयारियों में लाखों रुपये खर्च हुए थे और दहेज में दी गई बाइक भी वापस भेज दी गई। घटना के बाद लड़की पक्ष में मायूसी छा गई है। फिलहाल दुल्हन का इलाज जारी है और परिवार न्याय की मांग कर रहा है।

आरा सदर अस्पताल में भर्ती दुल्हन का इलाज कर रहे डॉ. आर.एन. यादव ने बताया कि देर रात युवती को अस्पताल लाया गया था। वह बार-बार बेहोश हो रही थी।

प्रारंभिक जांच में किसी गंभीर बीमारी के संकेत नहीं मिले। उन्होंने बताया कि कमजोरी के कारण चक्कर आने से वह बेहोश हुई थी। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- पटना जंक्शन की पार्किंग बनी अवैध \“ऑटो स्टैंड\“, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

यह भी पढ़ें- बिहार में पुष्पा की तरह तस्करी: कुर्सियों को काटकर छिपाई शराब, UP के फेरीवाले का जुगाड़ देख पुलिस हुई हैरान
like (0)
cy520520Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161565