search

प्रयागराज के नैनी में सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध अवस्था में मौत, कमरे में मिला शव; दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ था

cy520520 1 hour(s) ago views 715
  

प्रयागराज के नैनी स्थित चक हीरानंद मुहल्ले में सुरक्षा गार्ड का घर में शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस व जुटे लोग। जागरण



संसू, नैनी (प्रयागराज)। चक हीरानंद मुहल्ले में सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में मिला। दुर्गंध उठने पर पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस व उसके भाई को दी। एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह ने इंस्पेक्टर नैनी ब्रिज किशोर गौतम व फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की।
बड़ा भाई गुड़गांव में मां गांव में रहती है

बलिया जिले के नरही थाना फिरोजपुर गांव निवासी अवनिंद्र कुमार सिंह नैनी थाना क्षेत्र के चक हीरानंद मुहल्ले में मकान बनवा कर रहते थे। कई साल पहले उनका निधन हो जाने के बाद पत्नी अंजू सिंह गांव में ही रहने लगी। उनके दो बेटो में बड़ा बेटा आशीष सिंह गुडगांव में जॉब करता है।
नौकरी छोड़कर कुछ दिन पूर्व आया था घर

बताया जाता है कि अंजू का छोटा बेटा 29 वर्षीय आशीर्वाद सिंह सूरत में एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। कुछ दिन पहले वह शारीरिक परेशानी के चलते नौकरी छोड़कर यहां आ गया था। रविवार सुबह उसके मकान के अंदर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस के साथ उसके बड़े भाई आशीष सिंह को सूचना दी।
कमरे की तलाशी में नहीं मिला

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे पर धक्का दिया तो वह खुल गया। अंदर बिस्तर पर आशीर्वाद सिंह का शव पड़ा था, जो सड़ चुका था। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली लेकिन कोई ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे उसकी मौत का कारण पता चल पाता।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में कृषि भूमि की रजिस्ट्री में रियल टाइम खतौनी और गाटा की यूनिक आइडी आवश्यक, क्रेता हलफनामा भी देंगे

यह भी पढ़ें- मुंबई से जौनपुर घर लौट रहे युवक की संदिग्ध हाल में मौत, प्रयागराज में सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161613