search

जमीन के विवाद में हाई कोर्ट के अधिवक्ता की पीट-पीटकर हत्या, बेटा और भतीजे घायल; दो गिरफ्तार

Chikheang 4 hour(s) ago views 297
  



संवाद सूत्र, कर्नलगंज (गोंडा)। नौ बीघा भूमि के विवाद में दत्तनगर के सुदई पुरवा गांव के रहने वाले व उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्र की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट में मृतक का बेटा व भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मृतक के सगे भाई समेत अन्य आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा किया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

दत्तनगर के सुदई पुरवा निवासी अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्र का भाई अरुण कुमार मिश्र व गांव के पूर्व प्रधान हरिशरण मिश्र समेत अन्य से नौ बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। बताते हैं कि जगदंबा ने जमीन की वरासत रिश्ते में भतीजे सुभाषचंद्र मिश्र, दिनेश व अभय के नाम कर दी थी। अरुण मिश्र भी सगे भाई हैं, लेकिन उन्हें जमीन नहीं दिया गया।

न्यायालय में चल रहा था प्रकरण

कोरोना काल में इनके निधन के बाद उनकी पत्नी रामावती के नाम अरुण मिश्र, हरिशरण और रामकेवल ने वरासत दर्ज कराई और बाद में उस जमीन का बैनामा अपने नाम करवा लिया, जिसका विवाद न्यायालय में चल रहा था । गेहूं बोआई के समय भी बवाल हुआ था तब एसडीएम ने यथास्थिति को बरकरार रखने का निर्देश दिया था। उसी नौ बीघे खेत की जोताई के दौरान रविवार को विवाद हो गया।

सुभाष चंद्र मिश्र खेत की जोताई कराने अपने भाई दिनेश के साथ ट्रैक्टर लेकर गए। उसी समय हरिशरण मिश्र पक्ष के लोग वहां पहुंचे और जोताई का विरोध किया। देखते ही देखते बहस गाली-गलौज में बदल गई और फिर कुछ देर में ही हिसंक रूप ले लिया। ट्रैक्टर भी तेज रफ्तार में पूरे खेत में दौड़ने लगा।

दोनों पक्षों की ओर से हथियारों से किया हमला  

दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला शुरू हो गया। जिसमें सुभाष चंद्र मिश्र, आकाश मिश्र, विश्वास मिश्र व अनुराग मिश्र घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर स्थिति में सुभाष चंद्र मिश्र को मेडिकल कालेज से संबद्ध चिकित्यालय के लिए रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- टीचर की आत्महत्या मामले में देवरिया BSA समेत 3 पर FIR, सुसाइड नोट में 16 लाख हड़पने के लगाए थे आरोप

कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मृतक के सगे भाई अरुण कुमार मिश्र, हरिशरण मिश्र, रामकेवल मिश्र व संतोष कुमार मिश्र समेत अन्य के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा
है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166288