LHC0088 • Yesterday 21:56 • views 962
सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- Meta AI
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंडन एयरपोर्ट में जीडीए द्वारा विकसित की जा रही नई आवासीय नंदग्राम भूखंड योजना के ब्राशर का विमोचन किया।
करीब 14 वर्षों के अंतराल के बाद प्राधिकरण की ओर से गाजियाबाद में नई भूखंडीय योजना आरंभ की है। इससे नियोजित और पारदर्शी प्रणाली के तहत आवासीय भूखंड प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना गाजियाबाद के सुनियोजित शहरी विकास को नई गति देगी और डिजिटल प्रक्रियाओं के माध्यम से नागरिकों का विश्वास और अधिक मजबूत करेगी। योजना के बारे में उक्त जानकारी देते हुए जीडीए उपाध्यक्ष नन्द किशोर कलाल ने बताया कि यह योजना ग्राम नूरनगर, नंदग्राम (खसरा संख्या 96 एवं 97 में विकसित की जा रही है।
योजना में कितने वर्गमीटर के हैं प्लॉट?
इसमें 60 से 221 वर्ग मीटर तक की दर के 79 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर के रेरा में पंजीकृत भूखंड शामिल हैं। इनका ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाएगा।
लॉटरी में भूखंड के सफल आवेदकों को प्राधिकरण की वेबसाइट से डिजिटल रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। विमोचन के दौरान जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़, पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड़, व नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक उपस्थित रहे।
आवेदन एवं भुगतान की व्यवस्था
- आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
- पंजीकरण धनराशि : भूखंड मूल्य का 10 प्रतिशत (आरक्षित वर्ग के लिए पांच प्रतिशत )
- शेष राशि : 10 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ आठ तिमाही किस्तों में देय होगी।
- पूर्ण भुगतान एवं रजिस्ट्री के बाद 36 माह के भीतर कब्जा प्रदान किया जाएगा।
नोट : आवेदक गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट www.gdaghaziabad.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। |
|