search

भिवानी-जींद रोड पर भीषण हादसा, रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर; एक की मौत और 12 घायल

Chikheang Yesterday 23:26 views 364
  

भिवानी-जींद रोड पर भीषण हादसा। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, भिवानी। हरियाणा के भिवानी से जींद के लिए रविवार देर शाम करीब सात रवाना हुई हरियाणा रोडवेज की बस करीब आठ बजे भिवानी–जींद मार्ग पर मुंढाल कलां से लगभग दो किलोमीटर आगे मदनहेड़ी गांव के पास एक ट्रक से आमने-सामने टकरा गई।

हादसा इतना भीषण था कि ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस चालक सहित 12 यात्री घायल हो गए। हादसे में बस चालक गांव तालू निवासी मंगल का हाथ टूट गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बस परिचालक गांव बास निवासी सतबीर ठीक है।

वहीं, 12 घायल सवारियों को उपचार के लिए हांसी के जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी घायलों का उपचार जारी है। कुछ घायलों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कुछ की हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।
क्षतिग्रस्त बस को सड़क किनारे से हटाया

टक्कर के बाद बस सड़क किनारे उतर गई और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से जेसीबी मशीन बुलाकर क्षतिग्रस्त बस को सड़क किनारे से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू कराया गया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस

मुंढाल कलां चौकी इंचार्ज एएसआई दीपक सैनी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत प्रभाव से अस्पताल भिजवाया गया। ट्रक चालक की मौत हो चुकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान और परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में हादसे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166305