search

सिरसा में शादी समारोह से चार तोला सोना चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध

deltin33 6 hour(s) ago views 588
  

शादी समारोह में चार तोला सोने के जेवरात चोरी का मामला।



जागरण संवाददाता, सिरसा। शादी समारोह के दौरान विदाई की रस्म के समय चार तोला सोने के जेवरात से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर के पास एक मैरिज पैलेस की है।

पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर फतेहाबाद निवासी महेंद्र सिंह ने सदर थाना पुलिस को बताया कि शनिवार को वह अपने बेटे पंकज की बारात लेकर सिकंदरपुर गांव स्थित एक मैरिज पैलेस में अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ आया हुआ था।

रविवार सुबह करीब छह बजे विदाई की रस्म चल रही थी। इसी दौरान उन्होंने लड़की पक्ष को सोने के जेवर दिखाए और करीब चार तोला सोना एक छोटे प्लास्टिक बैग में रख लिया।

शिकायतकर्ता के अनुसार रस्म के दौरान उक्त बैग को पास ही रखी एक कुर्सी पर रख दिया गया। कुछ देर बाद जब बारात वापसी की तैयारी में थी तो बैग वहां से चोरी मिला। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
पैलेस के सीसीटीवी की फुटेज में बैग ले जाते दिखा अज्ञात युवक

इसके बाद विवाह स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक अज्ञात युवक को अपना कोट उतारकर उसके नीचे बैग छिपाकर ले जाते हुए देखा गया। सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर वह युवक विवाह स्थल से बाहर जाता दिखाई दे रहा है।

महेंद्र सिंह ने पुलिस से उक्त अज्ञात युवक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। थाना सदर सिरसा पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान के प्रयास शुरू किए हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475732