search

नस्लीय टिप्पणी के बाद AIIMS की रेजिडेंट डॉक्टर से यौन हिंसा, 3 गिरफ्तार; ओरियन मॉल से एम्स गेट तक 1.5 KM किया पीछा

cy520520 3 hour(s) ago views 216
  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। उत्तर-पूर्व की रहने वाली एम्स की एक रेजिडेंट डाक्टर से नस्लीय टिप्पणी के बाद यौन हिंसा का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता एम्स के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में परास्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। घटना 22 फरवरी की रात करीब आठ बजे की है, जब वह ओरियन माल से बाहर निकल रही थीं।

आरोप है कि तीन युवकों ने उन्हें घूरते हुए नस्लीय टिप्पणियां कीं और अपशब्द कहे। करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा करते हुए गाली देने के साथ ही डराने की कोशिश की। एम्स के गेट नंबर दो के पास सेना शिविर के निकट एक युवक ने शर्ट उतारकर डराने का प्रयास किया और ‘बैड टच’ किया। एम्स पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

एक्स पर की पोस्ट  

मामले की जानकारी रेजिडेंट डाक्टरों के संगठन (नाफोर्ड) ने सोमवार की सुबह एक्स पर पोस्ट कर दी और मुख्यमंत्री कार्यालय सहित पुलिस अधिकारियों को टैग किया। पोस्ट में इसे गंभीर नस्लीय उत्पीड़न और यौन हमले की घटना बताया गया। संगठन ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य और नई जिंदगी को जन्म देने के लिए समर्पित डाक्टर के साथ उनके ही संस्थान के पास इस तरह की घटना चिंताजनक है।

एम्स थाना पुलिस ने पीड़ित डाक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन अज्ञात आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर सीसी कैमरा फुटेज की मदद से पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान देवरिया शहर के सूरज गुप्ता, अमृत विश्वकर्मा और गोरखुपर के कैंट क्षेत्र निवासी आदित्य राजपूत के रूप में हुई है। घटना में प्रयुक्त बाइक सूरज गुप्ता की बताई जा रही है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, सगे भाइयों की मौत, जयसिंहपुर में सारंगपुर के पास हुआ हादसा

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। नस्लीय टिप्पणी और यौन उत्पीड़न से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों के आपराधिक रिकार्ड की भी जांच की जा रही है।

क्या है नाफोर्ड?

नाफोर्ड (नेशनल एसोसिएशन आफ रेजिडेंट एंड इंटनर्स ) मुख्य रूप से रेजिडेंट डाक्टरों की समस्याओं और उनके अधिकारों के लिए लड़ता है। यह महासंघ रेजिडेंट डाक्टरों के अधिकारों की सुरक्षा और बेहतर कार्य स्थितियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162245