search

होली पर सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए 15 बसें, चेक करें सीटिंग और स्लीपर का किराया

LHC0088 Yesterday 20:26 views 513
  



संवाद सूत्र, सीतामढ़ी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने होली के अवसर पर प्रवासियों के आवागमन के लिए सीतामढ़ी से दिल्ली के बीच कुल 15 बसों की परिचालन शुरू कर दिया है। विभाग ने इन बसों में टिकट की एडवांस बुकिंग के लिए यात्रियों को पोर्टल भी तैयार किया है।

विभाग द्वारा इन बसों की आफलाइन टिकट के लिए शहर के साथ जिले के कुल 14 जगहों पर काउंटर खोला गया है। हालांकि, पूर्व में घोषणा की गई थी कि बिहार स्टेट राज्य ट्रांसपोर्ट द्वारा होली में दिल्ली के साथ मुंबई के लिए बसें भी चलाई जाएगी, लेकिन यह अबतक शुरू नहीं हो सकी है।

शहर के कांटा चौक, बाईपास बस स्टैंड, होटल सितायन के पीछे, सोनबरसा, भुतही चौक, भिट्ठामोड़, सुरसंड, शिवाहर, रुन्नीसैदपुर, कुम्मा चौक, बेला, परिहार में टिकट काउंटर खोला गया है।

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के अधीन चलने वाली बसों का परिचालन कांटा चौक से प्रतिदिन 12:40 से 14:40 के बीच हो रहा है। विभाग द्वारा बताया गया है कि प्रतिदिन सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए दो-तीन बसें चलाई जा रही हैं। ये बसें सीतामढ़ी से शिवहर, पिपरा, गोरखपुर और मथुरा होते हुए दिल्ली जाएगी।

यात्री सुविधा को लेकर सीतामढ़ी-दिल्ली के बीच दो जगहों पर बस का स्टॉपेज दिया गया है। पहला गोरखपुर तो दूसरा मथुरा है। बस में सीटिंग का किराया 1183 रुपये तो स्लीपर का किराया 1785 रुपये प्रति यात्री है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164721