search

गोरखपुर में गोरखपुर में AIIMS डॉक्टर रात भर सहमी रहीं, सुबह नाफोर्ड ने उठाई आवाज...तीन घंटे में दबोचे गए आरोपी

deltin33 1 hour(s) ago views 469
  

एक्स पर महिला डाक्टर से यौन हिंसा की जानकारी होने पर हरकत में आए अधिकारी। सांकेतिक तस्वीर  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नस्लीय टिप्पणी और यौन हिंसा की घटना के बाद महिला डाक्टर पूरी रात दहशत में रहीं। सोमवार सुबह हिम्मत जुटाकर उन्होंने घटना की जानकारी अपने साथियों को बताई तो नाफोर्ड के पदाधिकारी हरकत में आए। सुबह 9:54 बजे नाफोर्ड ने एक्स हैंडल पर पूरी घटना पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को टैग किया। इसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन घंटे में आरोपितों को दबोच लिया।  

घटना से डरी-सहमी डाक्टर अपने साथी के साथ हास्टल पहुंचीं। रात भर वह दहशत में और सहमी रहीं। उन्हें अंदेशा था कि कहीं आरोपित पीछा करके हास्टल तक न आ जाएं। सोमवार सुबह मामले की जानकारी होने पर नाफोर्ड के पदाधिकारी तुरंत सक्रिय हो गए।

सुबह 9:54 बजे नाफोर्ड के आधिकारिक एक्स हैंडल से इस घटना को पोस्ट किया गया। पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्वास्थ्य मंत्री, यूपी पुलिस, एडीजी जोन, डीआइजी रेंज गोरखपुर और गोरखपुर पुलिस को टैग करते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की गई।

मामला संज्ञान में आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीआइजी डा. एस चनप्पा और एसएसपी डा. कौस्तुभ ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। जब पुलिस ने एम्स थाने से जानकारी ली तो पता चला कि ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। एम्स प्रशासन ने भी घटना की जानकारी होने से इनकार किया।

इसके बाद पुलिस टीम सीधे एम्स परिसर पहुंची और पीड़ित डाक्टर से बातचीत की तो उन्होंने पूरा मामला बताया। मुकदमा दर्ज करते ही एम्स थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम आरोपितों की तलाश में जुट गई। डाक्टर ने घटना का सही समय बताया।

इसके बाद पुलिस ने ओरियन माल से एम्स गेट नंबर दो तक के सीसी कैमरे के फुटेज खंगालने शुरू किए। तकनीकी विश्लेषण और फुटेज की मदद से तीनों आरोपितों की पहचान कर ली गई। इसके बाद पुलिस की चार टीमें गठित हुईं जिन्होंने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी।

यह भी पढ़ें- नस्लीय टिप्पणी के बाद AIIMS की रेजिडेंट डॉक्टर से यौन हिंसा, 3 गिरफ्तार; ओरियन मॉल से एम्स गेट तक 1.5 KM किया पीछा

महज तीन घंटे के भीतर ही गोरखपुर व देवरिया में छापेमारी कर आरोपितों को दबोच लिया गया। शाम को डीआइजी रेंज और एसएसपी खुद एम्स पहुंचे। उन्होंने एम्स के निदेशक से मुलाकात की और पीड़ित डाक्टर से बातचीत की। अधिकारियों ने सुरक्षा के साथ ही आरोपितों पर सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना ने एक बार फिर शहर में महिला सुरक्षा, खासकर मेडिकल संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के गेट के ठीक बाहर एक छात्रा के साथ इस तरह की घटना होना चिंता का विषय है। पुलिस ने एम्स व उसके आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ाने का दावा किया है।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475920