search

लठामार होली: 8 जोन और 14 सेक्टर में बांटा बरसाना, 150 CCTV से निगरानी; महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर

deltin33 1 hour(s) ago views 798
  

ब्रीफ्रिंग के दौरान अधिकारी।



संवाद सूत्र, बरसाना। सुप्रसिद्ध लठामार होली पर आसमान से जमीन तक पुलिस की पैनी नजर रहेंगी। लठामार होली मेला का सुरक्षा चक्र पुलिस ने तैयार कर लिया है। आठ जोन व 14 सेक्टर में बरसाना बांटा गया है। 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी की जाएगी। मेला क्षेत्र में चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। असामाजिक तत्वों पर गुंडा दमन दल की पैनी नजर रहेगी।
लड्डू व लठामार होली देखने आने वाले श्रद्धालुओं से अधिकारी व पुलिसकर्मी करें अच्छा व्यवहार

डीएम सीपी सिंह ने ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों व अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करें और मुस्तैदी के साथ डयूटी करें। एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि होली के दौरान महिला श्रद्धालुओ के साथ बदतमीजी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जो पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद रहेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आसमान से जमीन तक पुलिस की नजर, महिलाओं से बदतमीजी करने वालों पर होगी कार्रवाई

सोमवार को लठामार होली मेला को लेकर कस्बा के राधा बिहारी इंटर कॉलेज में ब्रीफिंग हुई। प्रत्येक जोन पर एडिशनल एसपी व जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। प्रत्येक सेक्टरों पर सीओ व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेंगी। डीएम सीपी सिंह ने कहा इतने बड़े उत्सव को कराना सौभाग्य का मौका है, इसलिए सभी पुलिसकर्मी आस्था व श्रद्धा के साथ मेला में ड्यूटी करें। अगर कोई श्रद्धालु उलझता भी है तो उसे भी विनम्र होकर समझाएं।
एसएसपी ने दी सुरक्षा की जानकारी

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मेला क्षेत्र में 150 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 10 वॉच टावरों से निगरानी होगी। पांच ड्रोन कैमरों से पूरे मेला क्षेत्र पर पैनी नजर रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था में सात एसपी, 23 सीओ, 54 इंस्पेक्टर, 355 एसआई, 1226 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 340 होमगार्ड, 63 महिला एसआई, 144 महिला कांस्टेबल, 19 ट्रैफिक निरीक्षक, 30 ट्रैफिक एसआई, 189 ट्रैफिक हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 250 रिक्रूट कांस्टेबल, पांच कंपनी पीएसी, 10 गुंडा दमन दल की टीम, चार गाड़ी फायर ब्रिगेड, छह घुड़सवार, बम स्क्वॉयड की टीम सहित सदा वर्दी में पुलिस के जवान व सामाजिक संगठनों की टीम भी तैनात रहेंगी।
ये रहे मौजूद

ब्रीफिंग में एडीएम एफआर डॉक्टर पंकज कुमार वर्मा, एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, एसपी देहात सुरेश चंद रावत, एसपी क्राइम अवनीश मिश्रा, एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार यादव, एसडीएम गोवर्धन प्राजक्ता त्रिपाठी व सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
अवैध अतिक्रमण को लेकर सख्त दिखे डीएम

लठामार होली मेला के दौरान अवैध अतिक्रमण व बिना अनुमति के भंडारा को लेकर डीएम सख्त दिखे। उन्होंने सड़क किनारे कोई भी अतिक्रमण न होने व बिना अनुमति के भंडारे न लगाए जाने की हिदायत दी। उन्होंने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं भी देखीं।
घटिया गुलाल पर एसएसपी ने चेताया

ब्रीफिंग के दौरान एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि घटिया गुलाल बेचने वाले व महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। किसी भी व्यक्ति को होली का माहौल खराब न करने दें।

यह भी पढ़ें- बरसाना में राधारानी के आंगन में आज होगी लड्डू होली की धूम, कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475935