search

होली पर मथुरा में भारी भीड़: पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन और पार्किंग प्लान, बरसाना और नंदगांव में गाड़ियां प्रतिबंधित

deltin33 6 hour(s) ago views 315
  

मथुरा ट्रैफिक पुलिस।



जागरण संवाददाता, मथुरा। होली उत्सव में इस बार जिले में करीब 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी कर लिया है। साथ ही श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए अस्थाई पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है।

बरसाना में सोमवार, नंदगांव में 25 फरवरी, मथुरा और वृंदावन में 26 फरवरी की रात आठ बजे से रूट डायवर्जन कार्यक्रम समाप्ति तक जारी रहेगा।  
बरसाना में नंदगांव में बुधवार और मथुरा-वृंदावन में गुरुवार से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

  • एसपी यातायात मनोज कुमार ने बताया कि छाता से बरसाना जाने वाले कामर्शियल व भारी वाहनों को बरसाना अंडरपास हाईवे, नंदगांव कोसी से बरसाना की ओर जाने वाले वाहनों को बरसाना तिराहा से प्रतिबंधित किया जाएगा।
  • गोवर्धन से बरसाना की ओर जाने वाले वाहनों को नीम गांव तिराहा से प्रतिबंधित रहेंगे।
  • रोडवेज व नगर निगम की बसें जुनसुटी पार्किंग तक जा सकेंगी।
  • राणा की प्याऊ से बरसाना, गोवर्धन रोड नाला से बरसाना, राधा विहारी इंटर कॉलेज के सहारे नाला बैरियर से बरसाना, कामां रोड से बरसाना के लिए सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • कोसी से बरसाना होते हुए गोवर्धन की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन कोसी से छाता होते हुए गोवर्धन को जा सकेंगे।
  • गोवर्धन से बरसाना होते हुए कोसी की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन गोवर्धन नीमगांव तिराहा से छाता होते हुए कोसी की ओर जा सकेंगे।
  • गोवर्धन रोड पर 20, करहैला रोड पर चार, ढवाला रोड पर दो, बरसाना-कोसी मार्ग पर 11, बरसाना छाता मार्ग पर नौ, रूपनगर रोड पर दो, कस्बा बरसाना पर चार और कामां रोड पर दो स्थानों पर पार्किंग बनाई गई है।
  • नंदगांव में राणा की प्याऊ तिराहा बरसाना रोड से नंदगांव, जिंदल तिराहा कोसी से नंदगांव, कामां भरतपुर मार्ग से नंदगांव और छाता हाईवे से बरसाना होकर नंदगांव की ओर जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • यह वाहन कोसी से छाता, राणा की प्याऊ तिराहा बरसाना से छाता, कामां से डीग से गोवर्धन से छाता होते हुए कोसी की ओर जा सकेंगे। नंदगांव कोसी मार्ग पर चार, कामां रोड पर चार, बृजवासी रोड पर दो और बरसाना रोड पर छह पार्किंग बनाई गई है।

मथुरा में यह रहेगी व्यवस्था

  • गोवर्धन चौराहा एवं मंडी चौराहा से भूतेश्वर की ओर जाने बड़े वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • रोडवेज बसे मालगोदाम रोड होकर बस स्टैंड तक आ जा सकेंगी।
  • भूतेश्वर तिराहा व मसानी तिराहे से श्रीकृष्ण जन्मभूमि तक सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • एसबीआई चौराहा, कृष्णापुरी, लक्ष्मी नगर चौराहा से एनसीसी तिराहा, गोकुल रेस्टोरेन्ट से मसानी चौराहा की तरफ जाने वाले बड़े वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • वृंदावन रोड पर तीन, गोकुल रेस्टोरेंट पर दो, हाईवे पर दो, थाने के पास दो, टैंक चौराहा से होलीगेट पर तीन, कृष्णापुरी रोड पर दो और टैंक चौराहे से भूतेश्वर रोड पर दो पार्किंग बनाए गए हैं।


यह भी पढ़ें- लठामार होली: 8 जोन और 14 सेक्टर में बांटा बरसाना, 150 CCTV से निगरानी; महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर

यह भी पढ़ें- बरसाना में राधारानी के आंगन में आज होगी लड्डू होली की धूम, कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था
वृंदावन में प्रतिबंधित रहेंगे वाहन

  • छटीकरा से वृंदावन की ओर समस्त बड़े वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। अन्य वाहन मल्टीलेबल पार्किंग स्थल से आगे नहीं जा सकेंगे। वैष्णोदेवी पार्किंग से बसें व अन्य बड़े वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • रुकमणि बिहार गोलचक्कर से वृंदावन, मथुरा-वृदांवन मार्ग पर सौ सैया से आगे, वृंदावन कट, पानीगांव से वृंदावन, पानी घाट तिराहे (यमुना पुल) से परिक्रमा मार्ग, पानीगांव चौराहा से सौ-सैया कस्वा वृंदावन, पुलिस चौकी जैंत के पास कट से हाईवे से तथा परिक्रमा मार्ग कट हाईवे वाहनों का प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • गोकुल रेस्टोरेंट व मसानी चौराहा से वृंदावन की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • छटीकरा से वृंदावन होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन छटीकरा से मथुरा, टाउनशिप चौराहा से गोकुल बैराज मोड़ से लक्ष्मीनगर तिराहा से होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे जा सकेगे।
  • गोकुल रेस्टोरेंट व मसानी चौराहा से वृन्दावन होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन गोकुल रेस्टोरेंट से टाउनशिप चौराहा से गोकुल बैराज मोड़ से लक्ष्मीनगर तिराहा होकर निकलेंगे।
  • सौ सैया से वृंदावन कट पर 12, मथुरा से वृंदावन रोड पर दो, वृंदावन से सुनरख रोड पर चार, वृंदावन से छटीकरा मार्ग पर सात, 100 फुटा से प्रेम मंदिर मार्ग पर चार और परिक्रमा मार्ग पर दो स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।


बरसाना में आज से, नंदगांव में 25 फरवरी, मथुरा और वृंदावन में 26 फरवरी की रात आठ बजे से रूट डायवर्जन कार्यक्रम समाप्ति तक जारी रहेगा।
-

मनोज कुमार, एसपी यातायात।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476082