search

दिल्ली में बेटी की शादी की इंस्टाग्राम स्टोरी पर खूनखराबा, सीने में चाकू घोंपकर पिता की हत्या; मां को पीटा

Chikheang 10 hour(s) ago views 468
  

सदर बाजार में चाकू घोंपकर हत्या। फोटो: सांकेतिक



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सदर बाजार में सोशल मीडिया पर किए गए एक कमेंट को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इंस्टाग्राम पर बेटी की शादी की स्टोरी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध करने पहुंचे एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सतीश कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सतीश की बेटी ने अपनशादी से जुड़ी एक स्टोरी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। आरोप है कि आरोपित अश्वनी की बेटी तान्या ने उस पर अपशब्द लिख दिए। इस पर आपत्ति जताने के लिए सतीश अपनी पत्नी सोनिया और बेटी के साथ अश्वनी के घर पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और मामला शांत होता नजर आया। सतीश का परिवार घर लौटने लगा, तभी अश्वनी के बेटे अमन ने दोबारा झगड़ा शुरू कर दिया।

कहासुनी के दौरान अमन ने चाकू निकालकर सतीश के सीने में वार कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची सतीश की पत्नी सोनिया के साथ भी मारपीट की गई। घायल सतीश को तत्काल हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपित अमन के साथ उसके पिता अश्वनी और बहन तान्या को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि अश्वनी रिश्ते में सतीश का भांजा लगता है, जिससे पारिवारिक रिश्तों में भी तनाव की बात सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: मयूर विहार में मॉल की पार्किंग में कार में शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167252