search

देहरादून: झंडाजी मेले के लिए दरबार साहिब में तैयारियां शुरू, हो रहा है रंग-रोगन

Chikheang 1 hour(s) ago views 643
  

श्री गुरु राम राय दरबार साहिब का परिसर। वहीं, झंडेजी मेले के लिए श्री गुरु राम राय दरबार साहिब परिसर में रंग रोगन करते।



जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रेम, सद्भाव, आस्था का प्रतीक देहरादून का ऐतिहासिक झंडेजी मेला पंचमी के दिन झंडेजी के आरोहण के साथ आठ मार्च से शुरू होने जा रहा है।

इसके लिए श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में इन दिनों तैयारी शुरू कर दी गई हैं। साफ-सफाई से लेकर दीवार पर सुंदर रंग रोगन किया जा रहा है। इसके बाद दीवार की भित्ती चित्रों को सजाया जाएगा।

होली के पांचवें दिन झंडेजी के आरोहण के साथ मेला शुरू हो जाएगा। जो 27 मार्च तक चलेगा। यहां पहुंचने वाली देश-विदेश की संगत झंडेजी के आरोहण का साक्षी बनने को आतुर रहती हैं।

वहीं, दरबार साहिब परिसर में पांच से सात स्क्रीन एलईडी लगाई जाती हैं, ताकि जो जहां हैं वहीं दर्शन कर सके।

इस बार देहरादून के व्यापारी अनिल कुमार गोयल का परिवार दर्शनी गिलाफ चढ़ाएंगे।

संगत के ठहरने से लेकर लंगर की व्यवस्था, संगतों के वाहनों की पार्किंग, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था, मेला आयोजन स्थल पर पुलिस थाने व मेला अस्पताल का संचालन, एम्बुलेंस व्यवस्था, श्री दरबार साहिब में प्रवेश व निकास के लिए वन-वे व्यवस्था के लिए शीघ्र ही बैठक कर अंतिम रूप दिया जाएगा।

मेला अधिकारी विजय गुलाटी ने बताया कि रंग रोगन का कार्य शुरू हो चुका है। संगत के ठहरने के लिए सभी एसजीआरआर स्कूलों के प्रधानाचार्यों की बैठक कर व्यवस्था के लिए कहा गया है। होली के बाद संगत के आने का सिलसिला बढ़ता जाएगा।
दूधिया रोशनी से नहाएगा दरबार साहिब

दरबार साहिब परिसर को विशेष लाइटों से सजाया जाएगा। रात को दूधिया रोशनी से पूरा दरबार साहिब नहाता नजर आता है। इस पल का आनंद लेने के लिए यहां रात को दरबार साहिब परिसर में लोग बैठते हैं और सुकून महसूस करते हैं।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167219