search

RTE के तहत 503 बच्चों को स्कूल आवंटित, मिलेगा मुफ्त एडमिशन, दूसरे चरण के लिए आवेदन शुरू; ऐसे करें अप्लाई

Chikheang 1 hour(s) ago views 599
  



संवाद सूत्र, सुलतानपुर। शैक्षणिक सत्र वर्ष 2026-27 में निजी विद्यालयों में गरीब परिवार के बच्चों के प्रवेश के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के प्रथम चरण की आनलाइन लाटरी प्रक्रिया में कुल 1204 आवेदन शामिल किए गए थे। इनमें से 1111 स्वीकृत व 93 आवेदन अस्वीकृत किए गए। स्वीकृत आवेदन के सापेक्ष लाटरी में 18 फरवरी को 503 बच्चों को विद्यालय आवंटित किया गया है।

बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि जिले के 860 निजी स्कूलों में आरटीई के अंतर्गत कुल 6288 सीटें उपलब्ध थीं। इसके सापेक्ष 1204 अभिभावकों ने आवेदन किया था। जांच के बाद 1111 आवेदन वैध पाएं गए। 93 आवेदन अपूर्ण या त्रुटिपूर्ण पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए।

स्वीकृत आवेदनों के आधार पर निकाली गई लाटरी के आधार पर 503 बच्चों को सीट आवंटित की गईं। हालांकि 608 बच्चे चयन से वंचित रह गए। अब दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है, जो सात मार्च तक चलेगी।

कैसे करें आवेदन

दूसरे चरण के तहत अभिभावक आरटीई के वेब पोर्टल पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र अनिवार्य दस्तावेज हैं। इसके तहत निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब परिवार के बच्चों को मुफ्त में प्रवेश दिया जाता है।

यह भी पढ़ें- यूपी में RTE के पहले चरण में 96 हजार बच्चों को मिली सीट, प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त में पढ़ेंगे   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167219