search

हरियाणा के करनाल में रफ्तार और नशे का कहर, बुलेरो ने बाइक सवारों को रौंदा; लुधियाना के 29 वर्षीय युवक की मौत

Chikheang 3 hour(s) ago views 253
  

करनाल में नशे में धुत बुलेरो चालक ने तीन युवकों को रौंदा (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, करनाल। पश्चिमी यमुना बाइपास पर घोघड़ीपुर की तरफ जाते समय सोमवार देर रात को तेज रफ्तार बुलेरो चालक ने बाइक सवार एक युवक सहित तीन युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया है। स्वजन के अनुसार शिव कालोनी निवासी 29 वर्षीय राजन मूल रूप से लुधियाना का रहने वाला था। वह बिजली का काम करता था। उसके पास तीन छोटी छोटी बच्चियां है। वह हर रोज दूध लेने जाता था।

रविवार शाम को वह दूध लेने जा रहा था तो एक बुलेरो चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। वहीं दुसरी बाइक पर करनाल निवासी शिवम अपने दोस्तों के साथ पश्चिमी यमुना नहर के पास खड़े थे। शिवम के पिता शक्ति ने बताया कि  

इनमें से एक युवक नहर में कूदने का प्रयास कर रहा था। उसे बचाने के लिए बाकी शिवम व उसका दोस्त उसके पीछे भागे। उसी दौरान दूसरी ओर से आ रही बुलेरो ने दोनों को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। पुलिस ने भाग रहे बुलेरो चालक को करीब ढाई किलोमीटर दूर पकड़ लिया। आरोपित की पहचान कुरुक्षेत्र निवासी मनजीत के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह नशे में धुत था।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167285