search

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में पकड़े गए 8 मुन्ना भाई, फर्जी एडमिट कार्ड से दे रहे थे एग्जाम

LHC0088 1 hour(s) ago views 347
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, हरिद्वार। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान राजकीय इंटर कालेज सलेमपुर में आठ मुन्ना भाई धरे गए।

ये एडमिट कार्ड की फाेटो बदलकर वास्तविक परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दे रहे थे। कक्ष निरीक्षक की जांच में फर्जीवाड़ा पकड़ में आने पर हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में इनकी कापी जब्त कर ली गई। साथ ही इसे सील कर विभाग के गोपनीय अनुभाग में भेज दिया गया। इधर धरे गए मुन्ना भाई के विरुद्ध पुलिस जांच कर रही है।

उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल की मंगलवार को हिंदी विषय की परीक्षा थी। राजकीय इंटर कालेज सलेमपुर महदूद केंद्र पर सुबह 10.30 बजे परीक्षा शुरू हुई।

परीक्षा के बीच में शक होने पर केंद्र निरीक्षक ने कुछ छात्रों जांच पड़ताल की तो वह फर्जी प्रवेश पत्र के आधार पर परीक्षा देते पाए गए। एडमिट कार्ड में वास्तविक परीक्षार्थी की जगह उनकी फाेटो चस्पा थी।

पूछताछ में बताया कि सावित्री देवी मेमोरियल स्कूल के छात्र हैं। कक्ष निरीक्षक ने एक-एक कर छात्रों के प्रवेश पत्र देखने शुरू किए तो एक-एक बाद ऐसे आठ परीक्षार्थी धरे गए।

इनमें चार छात्र और इतनी ही छात्राएं शामिल थी। कक्ष निरीक्षक की रिपोर्ट पर सभी की उत्तर पुस्तिका जब्त कर ली गई और इसे सील कर गोपनीय विभाग भेज दिया गया।

मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ने बताया कि राजकीय इंटर कालेज सलेमपुर केंद्र पर आठ परीक्षार्थी वास्तविक परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देते पकड़े गए हैं।

विभाग की ओर से इनके विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इधर एडमिट कार्ड का फाेटो बदलकर परीक्षा देने वालों के विरुद्ध पुलिस कार्यवाही कर रही है।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165146