search

बोकारो में आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी, डीएमएफटी फंड में गड़बड़ी की जांच

Chikheang Yesterday 22:27 views 486
  

चास में सोनू मिश्रा के घर के बाहर खड़ी आइटी विभाग की छापामारी टीम की गाड़ी।



जासं, बोकारो। आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार शाम बोकारो के चास और सेक्टर-9 क्षेत्र में छापेमारी की। अधिकारियों की टीम सीआरपीएफ जवानों के साथ चार वाहनों में पहुंची, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सबसे पहले टीम चास स्थित सोनू मिश्रा के आवास पर पहुंची और वहां दस्तावेजों की गहन जांच की।

जानकारी के अनुसार, सोनू मिश्रा ने जिले के विभिन्न स्कूलों में बड़े पैमाने पर बाला पेंटिंग का कार्य कराया था। इसके बाद आयकर अधिकारियों की टीम सेक्टर-9 स्थित प्रकाश जेरॉक्स प्रतिष्ठान पहुंची, जहां कागजातों की पड़ताल की गई। प्रकाश जेरॉक्स पर स्कूलों और सरकारी संस्थानों में सामग्री आपूर्ति करने का आरोप है।

प्रकाश जेरोक्स लंबे समय से बोकारो जिले के प्रमुख आपूर्तिकर्तओं में से एक है। चर्चा है कि यह पूरी कार्रवाई डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड के उपयोग में कथित अनियमितताओं से जुड़ी हुई है। विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि संबंधित ठेकों और आपूर्ति कार्यों में सरकारी धन का दुरुपयोग तो नहीं हुआ या अवैध लाभ अर्जित किया गया। हालांकि, इस संबंध में आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

छापेमारी की खबर से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि प्रकाश जेरोक्स के मालिक व सोनू मिश्रा का कई प्रभावशाली प्रशासनिक अधिकारी के करीबी बताए जाते हैं और इसी प्रभाव के चलते उन्हें बड़े ठेके मिलने की बात कही जा रही है। फिलहाल, पूरे मामले पर सभी की नजरें आयकर विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167354