search

1971 युद्ध के नायक लेफ्टिनेंट जनरल शेर अमीर सिंह का निधन, ब्रिगेड मेजर के रूप में रहे थे तैनात

Chikheang 1 hour(s) ago views 595
  

1971 युद्ध के नायक लेफ्टिनेंट जनरल शेर अमीर सिंह का निधन (सांकेतिक तस्वीर)



जेएनएन, इंदौर। 1971 के भारत-पाक युद्ध के नायक व सेना मुख्यालय में क्वार्टर मास्टर जनरल पद से सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल शेर अमीर सिंह का सोमवार को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह महू के गांगलिया खेड़ी के निवासी थे। उनका अंतिम संस्कार कोदरिया मुक्तिधाम में सैन्य सम्मान के साथ किया गया।

1971 के युद्ध में उन्होंने पूर्वी मोर्चे पर अहम भूमिका निभाई थी। उस समय वह ब्रिगेड मेजर के रूप में तैनात थे। भारतीय सेना ने मुक्ति वाहिनी के साथ मिलकर सूरमा नदी पार कर बांग्लादेश में प्रवेश किया और 14 दिसंबर को हरिपुर ऑयल रिफाइनरी पर कब्जा किया।

16 दिसंबर को सिलहट में पाकिस्तानी सेना के आत्मसमर्पण के दौरान वह उपस्थित थे। उनके नेतृत्व और साहस के लिए उन्हें मेंशन इन डिस्पैच से सम्मानित किया गया। वह आगे चलकर डोगरा रेजिमेंट के कर्नल कमांडेंट और इंफेंट्री स्कूल के कमांडेंट भी रहे।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167395