search

बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण: पुलिस का कड़ा पहरा, सीमाओं पर चेकिंग और ड्रोन से निगरानी

LHC0088 2 hour(s) ago views 793
  

दंगा नियंत्रण वाहन, फायर टेंडर, टियर गैस यूनिट व बम निरोधक दस्ता दल रहा तैनात. Concept Photo



जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण को लेकर सुनवाई के चलते सुबह से ही सीमाओं पर चेकिंग के साथ ही क्षेत्र में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। क्षेत्र को बैरिकेटिंग से कवर करने के साथ ही तीन एएसपी, दो सीओ, 11 इंस्पेक्टर-एसओ, 27 एएसआइ-एसआइ व एक प्लाटून डेढ़ सेक्शन पीएसी सुरक्षा व्यवस्था में रहे। इसके साथ ही दंगा नियंत्रण वाहन, फायर टेंडर, टियर गैस यूनिट व बम निरोधक दस्ता दल भी तैनात रही।

मंगलवार को एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने पुलिस बल को फ्रंट से लीड कर बनभूलपुरा क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयत्न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही बनभूलपुरा में बिना आइडी के प्रवेश करने वाले लोगों की चेकिंग के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्धों से भी पूछताछ की गई। इसके साथ उन्होंने मुजाहिद चौक, ताज मस्जिद, गांधी नगर, लाइन नंबर आठ, रेलवे स्टेशन आदि का निरीक्षण किया।

क्षेत्र में स्कूलों के पास भी पुलिस बल तैनात किया गया था। इसमें एक कंपनी आइआरबी व 55 सीपाही भी मौजूद रहे। सुप्रीम कोर्ट में केस की हियरिंग के बाद सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासन की टीम ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल, निरीक्षक एलआइयू ज्ञानेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। सीओ ने बताया कि पूरी फोर्स एक सप्ताह क्षेत्र में तैनात रहेगी।
इंटरनेट मीडिया पर भी साइबर सेल ने रखी निगरानी

क्षेत्र में तकनीकी तौर पर निगरानी के साथ ही पुलिस की साइबर सेल ने इंटरनेट मीडिया पर भी निगरानी रखी। एसएसपी का साफ कहना है कि इंटरनेट मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर वह कड़ी निगरानी रखेंगे। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस कड़ी कार्यवाही करेगी।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा: जब जला दिया गया था थाना, अब उसी जगह बना नया पुलिस स्टेशन

यह भी पढ़ें- बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, कहा- सरकार की जमीन है, कब्जा हटना चाहिए   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165520