search

बांका में पुलिस टीम पर हमला, ईंट-पत्थर बरसाकर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर ले उड़े तस्कर

LHC0088 3 hour(s) ago views 232
  

एआई तस्वीर



संवाद सूत्र, रजौन(बांका)। बालू तस्करी की सूचना पर मंगलवार की शाम नवादा बाजार अंतर्गत हरणा गांव के पास बालू तस्कराें ने पुलिस वाहन पर हमला कर दिया। इस क्रम में बालू तस्करों ने पुलिस वाहन पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया और अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस के कब्जे से छुड़ाकर फरार हो गया।

इस घटना में पुलिस वाहन के आगे का शीशा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वैसे पुलिस ने हमले से इनकार किया है।
अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के गुजरने की सूचना

जानकारी के अनुसार नवादा बाजार ओपी पुलिस को हरणा गांव के पास से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के गुजरने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर नवादा थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल सरकारी वाहन से मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। इसी दौरान तकनीकी खराबी के कारण ट्रैक्टर बंद हो गया।  

पुलिस द्वारा ट्रैक्टर की मरम्मत कर उसे ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। तभी पहले से घात लगाए बालू तस्कर के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने ईंट-पत्थर बरसाकर पुलिस वाहन के आगे का शीशा तोड़ दिया। वैसे इस हमले में किसी भी पुलिस पदाधिकारी या जवान को चोट नहीं आई है।  
बालू लदा ट्रैक्टर छुड़ाकर फरार

हमले के बाद तस्कर मौके से बालू लदा ट्रैक्टर छुड़ाकर फरार हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस वाहन पर हुए पथराव और क्षतिग्रस्त की पुष्टि की है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष शक्ति पासवान ने बताया कि छापेमारी के दौरान तस्कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए हैं।  

पुलिस पर हमला नहीं हुआ है। पुलिस ट्रैक्टर लेकर भागनेवाले तस्करों की पहचान में जुटी है। ज्ञात हो कि इस क्षेत्र में कई बार पुलिस पर हमले हुए हैं। प्रतिबंधित क्षेत्र होने के बाद भी रजौन में चांदन नदी से बालू की तस्करी नहीं रुक रही है। इसमें कई सफेदपोश की भूमिका संदिग्ध है।



  
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165559