search

जापान में गूंजी यूपी के ‘मेगा ट्रांसफॉर्मेशन’ की धमक, निवेशकों ने माना- निवेश का सबसे सुरक्षित ठिकाना बना यूपी

deltin33 3 hour(s) ago views 389
  



डिजिटल टीम, टोक्यो/लखनऊ। जापान की राजधानी टोक्यो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में आयोजित यूपी निवेश रोड शो उत्तर प्रदेश के लिए एक बड़ी वैश्विक सफलता के रूप में उभरा है। इस कार्यक्रम में देश-विदेश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनियों के नेतृत्व ने एक सुर में स्वीकार किया कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश का “ग्रोथ इंजन“ के रूप में उदय हुआ है। उद्योग जगत के दिग्गजों ने राज्य की कानून-व्यवस्था, वित्तीय अनुशासन और “वाइब्रेंट पॉलिसी इकोसिस्टम“ को निवेश के लिए सबसे भरोसेमंद कारक बताया।
मारुति सुजुकी: “यूपी अब हर क्षेत्र में नंबर-वन“

मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर राहुल भारती ने राज्य के औद्योगिक सफर की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी ने \“मेगा ट्रांसफॉर्मेशन\“ देखा है।


  • नीतिगत सफलता: यूपी की इलेक्ट्रिक और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वाहन नीति ने राज्य को देश में शीर्ष पर पहुँचा दिया है, और वह भी बिना सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाए।

  • बहुआयामी विकास: आज उत्तर प्रदेश मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, एक्सप्रेसवे नेटवर्क, एथेनॉल उत्पादन और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में देश का नेतृत्व कर रहा है।


“मजबूत कानून-व्यवस्था और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता ने उद्योगों के लिए एक ऐसा वातावरण तैयार किया है, जिसकी कुछ वर्षों पहले तक कल्पना करना मुश्किल था।“ — राहुल भारती, मारुति सुजुकी

स्पार्क मिंडा: स्केल, स्पीड और स्टेबिलिटी का नया केंद्र

मिंडा कोऑपरेशन लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आकाश मिंडा ने उत्तर प्रदेश को औद्योगिक सफलता का “लॉन्च पैड“ बताया। उन्होंने राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की मिसाल देते हुए घोषणा की:


  • नया निवेश: कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स बैकवर्ड इंटीग्रेशन और इलेक्ट्रिक व्हीकल मोबिलिटी के क्षेत्र में बड़ा निवेश करेगी।  


  • रोजगार सृजन: अगले 2-3 वर्षों में इस निवेश से 3,000 से 4,000 नए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

  • प्रशासनिक गति: यीडा (YEIDA) क्षेत्र में मात्र 45 दिनों के भीतर 2 लाख वर्गमीटर भूमि का आवंटन राज्य सरकार की पारदर्शिता और कार्यक्षमता का प्रमाण है।

    टोक्यो रोड शो ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उत्तर प्रदेश अब केवल एक उपभोक्ता बाजार नहीं, बल्कि एक सशक्त मैन्युफैक्चरिंग हब बन चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस दौरे ने जापानी कंपनियों के लिए उत्तर प्रदेश में निवेश की नई राहें खोल दी हैं, जिससे राज्य की ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में गति और तेज होगी।   
  • like (0)
    deltin33administrator

    Post a reply

    loginto write comments
    deltin33

    He hasn't introduced himself yet.

    1510K

    Threads

    0

    Posts

    4710K

    Credits

    administrator

    Credits
    476645