search

कपूरथला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार पिस्टल सहित तीन आरोपी गिरफ्तार; अवैध हथियार नेटवर्क की जांच तेज

deltin33 6 hour(s) ago views 868
  

सुल्तानपुर लोधी में प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते डीएसपी हरगुरदेव सिंह, साथ में एसएचओ हरिंदर सिंह।



जागरण संवाददाता, कपूरथला। पंजाब में कपूरथला के थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, क्योंकि बरामद हथियारों में विदेशी ब्रांड की पिस्टल भी शामिल हैं।

डीएसपी हरगुरदेव सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि कपूरथला पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 15 फरवरी को पुलिस चौकी मोठांवाला के इंचार्ज एएसआई लखविंदरपाल सिंह अपनी टीम के साथ डडविंडी बस स्टैंड के पास मौजूद थे।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव तलवंडी पाई निवासी विशाल पुत्र बग्गागा सिंह के पास अवैध हथियार हैं और उसके असामाजिक तत्वों से संबंध हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब को दलदल से भाजपा ही निकालेगी; भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- इंटेलिजेंस नेटवर्क फेल, कानून व्यवस्था चरमराई
पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया

सूचना के आधार पर थाना सुल्तानपुर लोधी में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर उसके पास से दो अवैध पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए। पूछताछ में विशाल ने खुलासा किया कि उसने ये हथियार करीब एक माह पहले मनप्रीत सिंह उर्फ मापी निवासी गांव पम्मन से तीन लाख रुपये में खरीदे थे।

यह भी पढ़ें- मोहाली में किन्नरों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, इलाके के वर्चस्व को लेकर हुई लड़ाई; एक गंभीर रूप से घायल
विदेशी पिस्टल बरेआ .30 बोर रिकवर

इसके बाद पुलिस ने मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से एक बरेटा .30 बोर पिस्टल और एक खुली पिस्तौल बरामद की। जांच के दौरान अमनदीप सिंह उर्फ अमन को भी नामजद कर प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया।

तीनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान हथियारों की सप्लाई चेन और अन्य संभावित कनेक्शन की गहराई से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बठिंडा के सिविल अस्पताल में भारी बवाल: आउटसोर्स कर्मचारियों ने SMO के खिलाफ की नारेबाजी, OPD सेवाएं प्रभावित   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476810