search

दिल्ली पुलिस ने AI समिट में प्रदर्शन करने वाले 3 कांग्रेसी पकड़े, हिमाचल पुलिस ने नाका लगाकर सोलन में छुड़ाए

deltin33 2 hour(s) ago views 684
जागरण टीम, शिमला/सोलन। हिमाचल प्रदेश में बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली और हिमाचल पुलिस आमने सामने आ गई। दरअसल दिल्ली पुलिस की 15 से 20 लोगों की टीम ने शिमला के रोहड़ू से तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। इन पर एआई समिट के दौरान शर्टलेस होकर प्रदर्शन करने का आरोप है।

दिल्ली पुलिस जब वापस जा रही थी तो हिमाचल पुलिस ने सोलन के धर्मपुर में नाका लगाकर उन्हें रोक लिया। बताया जा रहा है इस दौरान दोनों पक्ष में काफी गहमागहमी भी हुई।  
हिमाचल पुलिस ने कार्रवाई को बताया नियमों के विरुद्ध

हिमाचल पुलिस ने इस कार्रवाई नियमों को विरुद्ध बताया और दिल्ली पुलिस के लोगों को भी डिटेन कर लिया। हिमाचल पुलिस तीनों युवकों व पुलिस को लेकर शिमला रवाना हो गई। हिमाचल ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अवैध बताया, क्योंकि प्रदेश पुलिस को तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं दी गई।
रोहड़ू से की थी गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस ने तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बुधवार सुबह शिमला के रोहड़ू से गिरफ्तार किया। पुलिस इन्हें लेकर दिल्ली जा रही थी। इस दौरान हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस को कंडाघाट के पास रोका और गिरफ्तार किए तीनों लड़कों को छुड़ा लिया।
एआई समिट में प्रदर्शन मामले में कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई एआई समिट 2026 के दौरान टी-शर्ट उतारकर दिल्ली में प्रदर्शन मामले में की है। सूत्र बताते हैं कि जिन तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था, वह हिमाचल के नहीं और दूसरे राज्यों के हैं। आरोप है कि तीनों प्रदर्शन में शामिल थे। बताया जा रहा है कि वह छुपने के लिए शिमला के रोहडू पहुंचे थे।
हिमाचल पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं

सूत्र बताते हैं कि दिल्ली पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने के बाद हिमाचल पुलिस द्वारा उन्हें शिमला के चक्कर कोर्ट में पेश करने को ले गई है। यहां दिल्ली पुलिस के एक दर्जन से ज्यादा जवान चक्कर कोर्ट लाए गए हैं। हिमाचल पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
रोहडू में ठहरे थे कांग्रेस कार्यकर्ता

एआई समिट के दौरान शर्टलेस प्रदर्शन में शामिल युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रोहडू के मेंदली में एक रेस्ट हाउस में ठहरे थे। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली पुलिस रेस्ट हाउस से रजिस्टर साथ ले गई है और यह जांच की जा रही है कि रेस्ट हाउस किसके नाम से बुक हुए थे।

यह भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व CM के पोते की मौत: दवा खाने के बाद मुंह से निकला झाग और बेड से गिरा वीर, पुलिस जांच में खुले कई राज

  
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476762