search

कपूरथला में दर्दनाक हादसा, लकड़ियां बीन रही 8 साल की मासूम पर गिरा भारी टहना; सिर में चोट लगने से मौत

deltin33 4 hour(s) ago views 315
  

पेड़ का भारी-भरकम टहना बच्ची के सिर पर गिरा (फोटो: जागरण)



जागरण संवाददाता, कपूरथला। धालीवाल दोनां रोड पर लकड़ियां तोड़ने गई 8 वर्षीय लड़की के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें लकड़ी का टेहना सिर पर गिरने से बच्ची की मौत हो गई है। मृतक लड़की की पहचान कविता पुत्री तर्केश्वर महतो के रूप में हुई है।  

मृतका के पिता तर्केश्वर महतो निवासी मंसूरवाल दोनां औजला रोड मूल निवासी बिहार ने बताया कि उनकी बेटी कविता धालीवाल दोनां रोड पर चूल्हे में जलाने के लिए लकड़ियां तोड़ने गई थी। इसी दौरान एक भारी भरकम टेहना (वृक्ष की शाखा) उसके सिर पर आ गिरा, जिससे वह जख्मी हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन तुरंत बच्ची को सिविल अस्पताल कपूरथला लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शैलजा ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्ची का शव सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया गया है। घटना की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477280