search

होली से पहले खाद्य टीम ने 900 लीटर रिफाइंड सोयाबीन और 170 लीटर सरसों तेल किया सीज, सैंपल भी ल‍िए

cy520520 Yesterday 18:27 views 933
  



जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। मिलावटखोरी पर लगाम लगाने को गुरुवार को खाद्य टीम ने रनियां क्षेत्र में अभियान चलाया, जिसके तहत करीब 3.33 लाख रुपये अनुमानित कीमत का 900 लीटर रिफाइंड सोयाबीन आयल व 170 लीटर सरसों तेल सीज कर दिया। इसके साथ ही दो नमूने भी संकलित किए।


होली में मांग बढ़ने पर खाद्य कारोबारी अत्यधिक मुनाफा कमाने को मिलावटखोरी करने से नहीं चूकते। खाद्य वस्तुओं में अखाद्य पदार्थों की मिलावट लोगों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव डालती है। मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए खाद्य विभाग की ओर से चेकिंग अभियान शुरू किया गया है।

इसके तहत गुरुवार को खाद्य टीम ने रनियां के शर्मा धर्म कांटे के पास स्थित आराध्या इंटरप्राइजेज की निरीक्षण किया। टीम ने यहां से सरसों व रिफाइंड सोयाबीन आयल के एक -एक नमूने संकलित किए। इसके साथ ही 1.26 लाख रुपये का 900 लीटर रिफाइंड सोयाबीन आयल सीज कर दिया, जबकि 2.7 लाख रुपये का 170 लीटर सरसों तेल भी सीज कर दिया।

इसके साथ ही प्रतिष्ठान संचालक को मिलावट न करने की सख्त हिदायत दी गई। इस दौरान टीम में खाद्य सुरक्षाधिकारी महेंद्र नाथ सिंह, रामबिहारी व अरविंद कुमार गौड़ शामिल रहे।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163847