Nothing Headphone (a) को जल्द लॉन्च किया जाएगा। Photo- Nothing Headphone 1.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Nothing Phone 4a सीरीज अगले महीने की शुरुआत में भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगी। फिलहाल सीरीज की लॉन्चिंग से पहले UK ब्रांड ने कन्फर्म किया है कि वह नए हैंडसेट के साथ Nothing Headphone (a) भी लॉन्च करेगा। कंपनी ने अपकमिंग ओवर-ईयर हेडफोन के डिजाइन का खुलासा करते हुए एक पोस्टर शेयर किया है। Nothing Headphone (a) पिछले साल रिलीज हुए Nothing Headphone 1 का एक सस्ता वर्जन हो सकता है। नए मॉडल में कंपनी का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन हो सकता है।
Nothing Headphone (a) 5 मार्च को ग्लोबली लॉन्च होगा
गुरुवार को एक X पोस्ट में, Nothing ने घोषणा की कि Headphone (a) 5 मार्च को Phone 4a सीरीज के स्मार्टफोन के साथ लॉन्च होगा। लॉन्च इवेंट सुबह 10:30am GMT (4:00pm IST) पर शुरू होगा। ब्रांड द्वारा शेयर किए गए पहले टीजर में हेडफोन को येलो फिनिशमें दिखाया गया है।
प्रोडक्ट का नाम Nothing Headphone (a) डॉट-मैट्रिक्स फॉन्ट में लिखा है। ऐसा लगता है कि इसमें डॉटेड टेक्सचर के साथ ग्रे शेड में मेटैलिक एज है।
Headphone (a).
5 March, 10:30 GMT. pic.twitter.com/tiNOUQgJIf — Nothing (@nothing) February 26, 2026
Nothing Headphone (a) के स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आए हैं। हालांकि, हाल ही में आई लीक में दावा किया गया है कि नए हेडफोन ब्लैक, पिंक, व्हाइट और येलो कलर ऑप्शन में मिलेंगे। कहा जा रहा है कि यूरोप में इसकी कीमत EUR 159 (लगभग 17,300 रुपये) और UK में GBP 149 (लगभग 18,700 रुपये) होगी। इसे हाल ही में सिंगापुर की IMDA सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर B186 के साथ देखा गया था। ये ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ आ सकता है।
Nothing Headphone (a) के Nothing Headphone 1 का ज्यादा सस्ता ऑप्शन होने की उम्मीद है। बता दें, कंपनी ने Headphone 1 को EUR 299 (लगभग 32,500 रुपये) में लॉन्च किया था। भारत में, ये पिछले साल जुलाई में 21,990 रुये के प्राइस टैग के साथ आया था। इसमें 40mm डायनामिक ड्राइवर हैं और ये 42dB तक एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) को सपोर्ट करता है।
हेडफोन 1 में AAC, SBC, और LDAC ऑडियो कोडेक्स के सपोर्ट के साथ ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी है। इसमें 1,040mAh की बैटरी है और ANC बंद होने पर AAC ऑडियो स्ट्रीम करने पर एक बार चार्ज करने पर 80 घंटे तक प्लेबैक देने का दावा किया गया है।
यह भी पढ़ें: दुनिया का पहला प्राइवेसी डिस्प्ले वाला Samsung का Galaxy S26 Ultra लॉन्च, स्नैपड्रैगन चिपसेट और 200MP कैमरा भी
 |