संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयासों से रेल मंत्रालय ने हटिया आनंद विहार झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन (संख्या 12873/12874) का ठहराव अलीगढ़ जंक्शन पर करने की स्वीकृति दे दी है।
पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता को रेलवे कनेक्टिविटी के तहत आवागमन सुगम बनाने के लिए प्रयासरत रहने लगातार पत्राचार करने और व्यक्तिगत रूप से रेल मंत्री से मिलकर सांसद ने अनुरोध किया था।
इसके परिणामस्वरू अलीगढ़ जंक्शन पर हटिया आनंद विहार झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ठहराव के लिए रेलवे बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह जानकारी सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने दी।
उन्हाेंने कहा कि बहुत जल्द रेलवे बाेर्ड अधिसूचना जारी कर देगा। झारखंड सहित पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता द्वारा लगातार उक्त ट्रेन के अलीगढ़ स्टेशन पर ठहराव की मांग की जा रही थी। रांची से चलने वाली ट्रेन यथा राजधानी एक्सप्रेस, गरीब रथ सहित अन्य ट्रेनों का ठहराव अलीगढ़ जंक्शन पर नहीं होती है।
राजधानी रांची हटिया से चलने वाली इस ट्रेन से झारखंड के अनेक छात्र-छात्राएं अलीगढ़ पढ़ने के लिए आया-जाया करते हैं, परंतु उक्त ट्रेन का अलीगढ़ जंक्शन पर ठहराव नहीं हेने के कारण छात्र-छात्राओं को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था।
ट्रेन के अलीगढ़ जंक्शन पर ठहराव होने से झारखंड सहित पलामू व गढ़वा की जनता को आवागमन में सहूलियत होगी। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति अभार व्यक्त किया है।  |