search

Andhra Pradesh Blast: काकीनाडा में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 21 लोगों की मौत और 8 घायल

cy520520 1 hour(s) ago views 710
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में शनिवार को एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आंध्र प्रदेश के मंत्री कंडुला दुर्गेश ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के घटनास्थल का दौरा कर सकते हैं। मंत्री ने पत्रकारों को बताया, \“जहां तक ​​मुझे पता है, यहां (घटनास्थल पर) 21 शव देखे गए हैं। आठ अन्य लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। निर्माण इकाई में लगभग 30 लोग थे।\“



उन्होंने कहा, “यह राज्य का सबसे बड़ा विस्फोट है। पूरी जानकारी मिलनी अभी बाकी है। किसी के भी बचने की कोई संभावना नहीं है। कुछ लोगों का इलाज चल रहा है।“



उन्होंने कहा कि अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। सभी मजदूर समाज के गरीब तबके से थे। मुख्यमंत्री परिवारों को सहायता देने के संबंध में निश्चित रूप से निर्णय लेंगे।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/rising-bharat-summit-2026-new-ev-policy-to-make-delhi-pollution-free-announced-cm-rekha-gupta-article-2377477.html]Rising Bharat Summit 2026: \“होली पर मुफ्त में मिलेगा LPG सिलेंडर...आएगी नई EV पॉलिसी\“, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान
अपडेटेड Feb 28, 2026 पर 8:52 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/iran-israel-war-india-calls-for-rapid-de-escalation-amid-conflict-article-2377466.html]Iran-Israel War: ईरान-इजरायल में तेज हुई जंग तो भारत ने जताई चिंता, कर दी ये बड़ी अपील
अपडेटेड Feb 28, 2026 पर 7:52 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/modi-at-75-special-book-edition-launched-pm-narendra-modi-presented-at-rising-bharat-summit-2026-photo-gallery-2377382.html]राइजिंग भारत 2026: PM मोदी के जीवन पर तैयार खास किताब ‘Modi at 75’ की एक झलक, तस्वीरों में देखें
अपडेटेड Feb 28, 2026 पर 7:07 PM

उन्होंने बताया, “लेकिन हम जिंदगियां वापस नहीं ला सकते। मुझे पता चला है कि विस्फोट के समय इकाई में काफी मात्रा में स्टॉक मौजूद था। इसलिए एक छोटी घटना भी बड़ी दुर्घटना में तब्दील हो गयी, क्योंकि सभी चीजें विस्फोटक प्रकृति की थीं।\“



यह विस्फोट दोपहर करीब दो बजे हुआ।



PM मोदी ने की आर्थिक मदद की घोषणा



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि काकीनाडा जिले में पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट से उन्हें गहरा दुख हुआ है।



सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) की ओर से हर एक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।



मोदी ने कहा, \“आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक कारखाने में हुए विस्फोट में हुई जानमाल की हानि से मैं व्यथित हूं। मैं अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।\“



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया।



शाह ने \“एक्स\“ पर एक पोस्ट में कहा, \“आंध्र प्रदेश में एक पटाखा कारखाने में हुए भीषण अग्निकांड से मैं अत्यंत व्यथित हूं। बचाव और राहत कार्य जारी हैं और घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं और मैं प्रभावित लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।\“



\“सूर्या फायरवर्क्स\“ में हुआ ये धमाका



एक आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने \“सूर्या फायरवर्क्स\“ में पटाखा निर्माण श्रमिकों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।



नायडू ने X पर एक पोस्ट में कहा, \“काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट की घटना में कई लोगों की मौत बेहद दुखद है।\“



नायडू ने कहा कि उन्होंने दुर्घटना के संबंध में अधिकारियों से बात की और उन्हें पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।



उन्होंने कहा, \“हम बचाव प्रयासों पर नजर रख रहे हैं और प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए आगे आएंगे।\“



नायडू ने वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों को दुर्घटनास्थल का दौरा करने का निर्देश दिया।



शव उड़कर पास के धान के खेतों में जा गिरे



एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि समरलाकोटा मंडल के वेटलाक्पलेम गांव में हुए विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि शव पास के धान के खेतों में जा गिरे।



हरे-भरे धान के खेतों के बीच भयावह दृश्य देखने को मिले, जहां स्थानीय लोग उर्वरक की बोरियों से बनी चादरों \“बराकालु\“ में शवों को ले जाते हुए नजर आए।



विस्फोट स्थल से आग और धुआं निकल रहा था और घायलों को बचाने के लिए एक एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची।



काकीनाडा सरकारी जनरल अस्पताल की अधीक्षक ने बताया था कि अस्पताल में 90 से 100 प्रतिशत तक झुलसे हुए सात मरीज भर्ती हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनका इलाज चल रहा है।



पुलिस आसपास के खेतों में बिखरे क्षत-विक्षत शवों का पता लगाने के लिए ड्रोन की मदद ले रही है।



ग्रेटर नोएडा में ‘एक्शन मूवी’ जैसा सीन, बिना पेमेंट पेट्रोल पंप से भागी थार, हाईवे पर 7 किमी तक बाइक को घसीटा
like (0)
cy520520Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163983