search

Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! राजधानी में हाई अलर्ट, पुलिस ने शुरू की जांच

deltin33 1 hour(s) ago views 897
Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली स्थित सरदार पटेल विद्यालय और सलवान पब्लिक स्कूल सहित कम से कम तीन स्कूलों को सोमवार (2 फरवरी) सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि धमकी वाले ईमेल मिलने के बाद कई सुरक्षा एजेंसियां इन परिसरों में पहुंचीं और गहन तलाशी अभियान चलाया। स्कूल प्रशासन ने इस मामले की सूचना फायर डिपार्टमेंट और दिल्ली पुलिस को दी।



एक DFS अधिकारी ने पीटीआई से कहा, “लोकल पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वाड, डॉग स्क्वाड और फायर डिपार्टमेंट की टीम को तुरंत भेजा गया। अभी सिक्योरिटी चेकिंग चल रही है।“ उन्होंने बताया कि फायर विभाग को अब तक दो स्कूलों से दो फोन आए हैं। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जबकि सुरक्षाकर्मी क्लास, गलियारों और आसपास के क्षेत्रों की जांच कर रहे हैं।



अधिकारी के अनुसार अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। सरदार पटेल विद्यालय ने अभिभावकों को भेजे एक संदेश में सूचित किया है कि छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। संदेश के अनुसार, “आज सुबह स्कूल को सुरक्षा संबंधी धमकी मिली। जिसके बाद पुलिस आवश्यक सुरक्षा उपायों के लिए स्कूल में मौजूद है। सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।“




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/protests-against-khamenei-assassination-from-srinagar-to-lucknow-demonstrators-wave-black-flags-article-2377994.html]Khamenei Killing Protest: श्रीनगर से लखनऊ तक खामेनेई की हत्या का विरोध, काले झंडे लिए सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी
अपडेटेड Mar 02, 2026 पर 12:02 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/a-class-12-student-shot-himself-with-his-father-gun-deleted-phone-data-before-dying-by-suicide-article-2377954.html]Greater Noida Suicide Case: 12वीं के छात्र ने पिता की बंदूक से खुद को मारी गोली, आत्महत्या से पहले फोन का डेटा किया डिलीट
अपडेटेड Mar 02, 2026 पर 11:39 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/protests-in-india-center-monitors-khamenei-supporters-warns-states-against-potential-violence-internet-disrupted-in-jk-article-2377926.html]खामेनेई समर्थकों पर केंद्र की नजर! संभावित हिंसा के खिलाफ राज्यों को दी चेतावनी, J&K में इंटरनेट प्रभावित
अपडेटेड Mar 02, 2026 पर 10:51 AM

फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, पहला कॉल सुबह करीब 8.20 बजे दिल्ली कैंट के आर्मी पब्लिक स्कूल में बम की धमकी के बारे में आया। इसके तुरंत बाद, सुबह 8.36 बजे मयूर विहार के सलवान पब्लिक स्कूल से एक और अलर्ट आया। वहीं,  तीसरा कॉल सुबह 8.45 बजे जनकपुरी के मीरा पब्लिक स्कूल के बारे में आया।



अधिकारी ने बताया कि अलर्ट के बाद दिल्ली फायर सर्विसेज़, लोकल पुलिस यूनिट्स, बम डिटेक्शन स्क्वॉड और K9 टीमों को तुरंत सभी प्रभावित जगहों पर भेजा गया। इसके बाद हर जगह पर पूरी तरह से एंटी-सैबोटेज इंस्पेक्शन किया गया। यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली के एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स को ऐसी धमकियों का निशाना बनाया गया है।



इससे पहले 23 फरवरी को दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी मिली थी। महीने की शुरुआत में द्वारका, नजफगढ़ और पश्चिम विहार में स्थित तीन स्कूलों को भी बम की धमकी मिली थी। हालांकि उन मामलों में कोई विस्फोटक नहीं मिला। उन धमकियों से लगभग एक सप्ताह पहले दिल्ली के कई अन्य स्कूलों को खतरनाक ईमेल मिले थे।



ये भी पढ़ें- खामेनेई समर्थकों पर केंद्र की नजर! संभावित हिंसा के खिलाफ राज्यों को दी चेतावनी, J&K में इंटरनेट प्रभावित



इसमें दावा किया गया था कि सोमवार को लगभग 1:11 बजे विस्फोट होंगे। ईमेल भेजने वाले ने आगे आरोप लगाया कि 13 फरवरी को दोपहर 1:11 बजे संसद को निशाना बनाया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों ने चेतावनियों को अत्यंत गंभीरता से लिया था।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477516