Bengaluru LPG Crisis: वेस्ट एशिया में बढ़ते टेंशन के बीच बेंगलुरु के होटलों और सेल्फ-सर्विस रेस्टोरेंट ने कमर्शियल LPG सिलेंडर की अचानक सप्लाई रुकने का दावा किया है। इससे कर्नाटक की राजधानी में फूड सर्विस में रुकावट आने का आशंका बढ़ गया है। बैंगलोर होटल्स एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर मौजूदा हालात ऐसे ही रहे तो कई छोटे और मीडियम लेवल के रेस्टोरेंट को 10 मार्च से कुछ समय के लिए अपना काम बंद करना पड़ सकता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बाधित होने से कई होटल और रेस्टोरेंट बंद होने के कगार पर हैं। बैंगलोर होटल्स एसोसिएशन ने सोमवार (10 मार्च) को बताया कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई अचानक और पूरी तरह से रुक जाने की वजह से 10 मार्च से बेंगलुरु के होटल और रेस्टोरेंट पर असर पड़ सकता है।
यह संकट पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की वजह से ऊर्जा की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों के कारण पैदा हुआ है। एसोसिएशन ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “गैस की आपूर्ति बंद होने के कारण कल (10 मार्च) से होटल बंद रहेंगे।“ एसोसिएशन ने चिंता जताई कि होटल इंडस्ट्री एक आवश्यक सेवा है। इसके बंद होने से आम जनता, स्टूडेंट्स और मेडिकल प्रोफेशनल्स पर भारी असर पड़ेगा, जो अपने डेली भोजन के लिए होटलों पर निर्भर हैं।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/major-accident-in-gurugram-wall-collapses-at-construction-site-7-labourers-killed-article-2381023.html]Gurugram Accident: गुरुग्राम में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई घायल अपडेटेड Mar 10, 2026 पर 10:15 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/rajya-sabha-election-26-candidates-including-sharad-pawar-and-singhvi-have-won-voting-or-11-seats-on-march-16-article-2380992.html]Rajya Sabha Election 2026: चुनाव से पहले ही शरद पवार और सिंघवी सहित 26 उम्मीदवार राज्यसभा पहुंचे, 16 मार्च को 11 सीटों के लिए होंगे मतदान अपडेटेड Mar 10, 2026 पर 9:03 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/udaan-yatri-cafe-opened-at-all-airports-in-the-country-raghav-chadha-said-in-rajya-sabha-article-2380974.html]Raghav Chadha: देश के हर छोटे-बड़े एयरपोर्ट पर खुले ‘Udaan Yatri Cafe’, राज्यसभा में बोले राघव चड्ढा अपडेटेड Mar 10, 2026 पर 7:46 AM
एसोसिएशन का कहना है कि तेल कंपनियों ने 70 दिनों तक बिना किसी रुकावट के गैस आपूर्ति का भरोसा दिया था। ऐसे में अचानक आपूर्ति का रुकना होटल इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। बैंगलोर होटल्स एसोसिएशन के ऑनरेरी प्रेसिडेंट पी.सी. राव ने पत्रकारों से कहा कि होटल मालिक अपनी मर्जी से काम बंद नहीं करना चाहते। लेकिन बिना गैस के खाना और नाश्ता बनाना संभव नहीं है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में केंद्रीय मंत्रियों और बेंगलुरु के सांसदों को पत्र भेजकर तुरंत कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि बहुत जरूरी हो तो सरकार आपूर्ति में कुछ कटौती कर सकती है। लेकिन पूरी तरह बंद करना उचित नहीं है।
राव ने सोमवार को कहा, “बेंगलुरु में आज (9 मार्च) सिर्फ 10% होटलों और रेस्टोरेंट को ही LPG सप्लाई मिली। हमारे पास अपनी रसोई चलाने के लिए गैस सिर्फ मंगलवार दोपहर या शाम तक है।“ होटल मालिकों के मुताबिक, डिस्ट्रीब्यूटर ने घरेलू कस्टमर को LPG सप्लाई को प्रायोरिटी देने के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय के इंस्ट्रक्शन का हवाला दिया।
And now, Bengaluru Hotels Association says that they won’t be able to operate their restaurants starting tomorrow due to a shortage of commercial cooking gas. The supply of gas has stopped because due to the Israel Iran war https://t.co/YmA82fGO2e pic.twitter.com/HgXf56b6FS — Chandra R. Srikanth (@chandrarsrikant) March 9, 2026
हालांकि, पाइप्ड गैस नेटवर्क से जुड़ी जगहों पर अभी तक कोई असर नहीं पड़ा है। एसोसिएशन के अनुसार, शहर के लगभग 10 से 15 फीसदी होटल और रेस्टोरेंट को GAIL (इंडिया) लिमिटेड से पाइप्ड गैस मिलती है। उन्हें बिना रुके सप्लाई मिलती रहती है। इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे समझते हैं कि इंटरनेशनल डेवलपमेंट से सप्लाई चेन पर असर पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Fuel Crisis in Pakistan: स्कूल बंद, सैलरी में कटौती और दफ्तरों में सिर्फ 4 दिन होगा काम... पाकिस्तान में तेल संकट से हाहाकार |
|