search

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार दिवस समारोह का किय ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 0

पटना। बिहार स्थापना दिवस के मौके पर पूरे प्रदेश में बिहार दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में बिहार स्थापना दिवस को लेकर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।   
इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार दिवस समारोह का दीप प्रज्वलित कर एवं गुब्बारा उड़ाकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। समारोह में अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग डॉ. बी. राजेंद्र ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।  




बिहार के 114वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम की थीम 'उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार' रखी गई है। सीएम नीतीश कुमार ने बिहार दिवस समारोह के उद्घाटन से पूर्व यहां विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।  
मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के पवेलियन में लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में उन्होंने दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए संवर्धन कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला, कला कक्ष, स्मार्ट क्लास, व्यावसायिक शिक्षा कक्ष, अटल टिंकरिंग लैब, आई.सी.टी. कक्ष, इको क्लब बाल संसद, खेल कक्ष, निपुण कक्ष, बाल वाटिका आदि का जायजा लिया।  




इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।  
बिहार दिवस को लेकर तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इधर, सहकारिता विभाग द्वारा स्थापित 'सहकारिता मण्डप' का उद्घाटन सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने किया। मंत्री ने लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन एवं निरीक्षण किया।  
उन्होंने स्टॉलों के माध्यम से प्रदर्शित सहकारी संस्थाओं की गतिविधियों, उत्पादों एवं सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि सहकारिता क्षेत्र राज्य की ग्रामीण एवं कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।






Deshbandhu




CM Nitish Kumarpoliticsbihar news










Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
139784