search

दिल्ली में गुलाबी ठंड का एहसास, यूपी-बिहार में भी गिरेगा पारा; IMD ने बताया अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

cy520520 2025-10-9 16:36:26 views 1272
  

दिल्ली में 11 अक्टूबर तक मौसम में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। (फोटो- पीटीआई)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से बदले मौसम ने गुलाबी ठंड का एहसास करा दिया है। लोगों को सुबह और रात में ठंड का एहसास हो गया। अक्तूबर की शुरुआत में ही लोग गर्म कपड़े निकालने के बारे में विचार करने लगे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस बीच पहाड़ों पर भी बर्फबारी शुरू हो गई है। इस बीच मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इस बीच आइए आपको बताते हैं आपके शहर में आज मौसम कैसा रहेगा?
दिल्ली के मौसम का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले दिनों गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इस बारिश के बाद से अचानक गर्मी गायब हो गई और गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी। हालांकि, इस बीच मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली में 11 अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि, ठंडी हवाएं चलती रहेंगी, जिसके कारण हल्की सर्दी का एहसास होगा। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ का कहर, तीसरे दिन भी आंधी-तूफान के साथ हुई तेज वर्षा
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?

जहां राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है, तो वहीं यूपी में अभी गर्मी और सताएगी। यूपी के कई शहरों में पिछले कुछ दिनों में बारिश हुई है, हालांकि इसके बाद बारिश का सिलसिला थम गया है। मौसम विभाग ने बताया कि आज यूपी के अधिकांश जिलों में धूप खिलेगी और धूप निकलेगी। इससे तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। यानी एक बार फिर से यूपी के अधिकांश जिलों में गर्मी का एहसास देखने को मिल सकता है।
पहाड़ पर हो रही बर्फबारी

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। उत्तराखंड में हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है। इसके अलावा पर्वतीय इलाकों में हो रही बर्फबारी के बाद 30 सालों रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आईएमडी के अनुसार, आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौड़ागढ़ जनपदों में कहीं कहीं गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में कमजोर पड़ा पश्चिमी विक्षोभ, धूप खिलने से सर्दी से मिली राहत; अब 14 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम
बिहार के मौसम का हाल

बता दें कि यूपी से सटे बिहार में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। गत बुधवार को राजधानी पटना के कुछ इलाकों में बारिश हुई, जिससे तापमान में कमी आ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 10 अक्तूबर से तापमान में तेजी से गिरावट आने की संभावना है। आज पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण को छोड़कर अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

अपने शहर के मौसम के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725