search

अमेरिका में 18 ट्रिलियन डॉलर के निवेश का दावा ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 284

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि अमेरिका में करीब 18 ट्रिलियन डॉलर का निवेश आ रहा है और देश जल्द ही विनिर्माण क्षेत्र में अभूतपूर्व उछाल देखने वाला है।
      व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था तेज विकास के नए दौर में प्रवेश कर रही है। उन्होंने कहा, “हमारे यहां 18 ट्रिलियन डॉलर का निवेश हो रहा है और दुनिया के किसी भी देश ने ऐसा कभी नहीं देखा।”




    ट्रंप ने ऑटोमोबाइल सेक्टर का उदाहरण देते हुए कहा कि जर्मनी, दक्षिण कोरिया और जापान की कंपनियां अमेरिका में अरबों डॉलर का निवेश कर रही हैं और नए प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं।
    उन्होंने कहा, “जर्मनी, दक्षिण कोरिया और जापान की कार कंपनियां यहां आ रही हैं और बड़े पैमाने पर प्लांट लगाए जा रहे हैं। यह काम अभी चल रहा है।”
    ट्रंप के अनुसार विदेशी कंपनियां अमेरिकी बाजार तक पहुंच बनाने के लिए अपना उत्पादन अमेरिका में स्थानांतरित कर रही हैं। उन्होंने कहा, “वे यहां इसलिए आना चाहते हैं क्योंकि उन्हें हमारे बाजार में अपने उत्पाद बेचने हैं।”




    अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि आने वाले वर्षों में देश में ऐसे आर्थिक बदलाव दिखाई देंगे, जिनकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।
    उन्होंने कहा, “आप ऐसी चीजें देखने वाले हैं, जिनके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। अगले तीन वर्षों में देश में कई शानदार बदलाव देखने को मिलेंगे।”
    ट्रंप ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब वह व्यापार, टैरिफ और घरेलू विनिर्माण को लेकर अपनी आर्थिक नीति को लगातार प्रमुखता दे रहे हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने विदेश नीति से जुड़े सवालों के बीच भी बार-बार आर्थिक मुद्दों और औद्योगिक विकास का उल्लेख किया।




    उन्होंने कहा कि अमेरिका की आर्थिक स्थिति को लेकर दुनिया में भरोसा बढ़ा है और आर्थिक आंकड़े “बेहद शानदार” हैं।
    इस दौरान ट्रंप ने कैलिफोर्निया की चुनाव प्रणाली की भी आलोचना की। उन्होंने इसे “धांधलीपूर्ण” और “सबसे बेईमान प्रणालियों में से एक” बताया।
    ट्रंप ने दावा किया कि कैलिफोर्निया की मतदान व्यवस्था में रिपब्लिकन पार्टी को नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा, “रिपब्लिकन को कॉल करना पड़ता है। यह पूरी तरह धांधली वाला सिस्टम है।”






Deshbandhu



WorldAmericaworld news









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
151569