search

नीट यूजी 2026 की तैयारियां तेज, नासिक के परीक् ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 111

नासिक। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए), नई दिल्ली द्वारा नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक नासिक जिले के अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसको लेकर जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद ने बताया है कि इस परीक्षा के लिए हर सब-सेंटर के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
  उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सभी प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, उम्मीदवारों को जरूरी सुविधाएं देने और परीक्षा प्रक्रिया के प्रभावी समन्वय की जिम्मेदारी संबंधित नोडल अधिकारियों को सौंपी गई है। आदेश में यह भी कहा गया है कि सौंपे गए सब-सेंटर परीक्षा की तारीख से पहले और परीक्षा के दिन केंद्रों का दौरा करेंगे और नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जरूरी व्यवस्थाएं करेंगे।




  नोडल ऑफिसरों में हेमंगी पाटिल (एडिशनल कलेक्टर, नासिक)- केआरटी आर्ट्स, बीएच कॉमर्स और एएम साइंस कॉलेज, नासिक (केटीएचएम ब्लॉक ए); केआरटी आर्ट्स, बीएच कॉमर्स और एएम साइंस कॉलेज, नासिक (केटीएचएम ब्लॉक बी); एचपीटी आर्ट्स और आरवाईके साइंस कॉलेज, कॉलेज रोड, नासिक; मराठा हाई स्कूल, गंगापुर रोड (ब्लॉक ए); मराठा हाई स्कूल, गंगापुर रोड (ब्लॉक बी); और डीडी बिटको बॉयज हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज, नासिक पर नियुक्त रहेंगे।




  देवदत्त केकन (एडिशनल कलेक्टर, मालेगांव) महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, मालेगांव कैंप; एटीटी हाई स्कूल एंड कॉलेज, मालेगांव; और एचजीवीएस महिलारत्न पुष्पाताई हीरे कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स फॉर विमेन, मालेगांव कैंप पर नियुक्त रहेंगे।
  रोहित कुमार राजपूत (रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर) - लोकनेते वेंकटराव हीरे कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, पंचवटी, नासिक; सीडीओ मैरी हाई स्कूल, मैरी, पंचवटी, नासिक; श्री छत्रपति शिवाजी विद्यालय, सतपुर, नासिक; यूथ नेशनल हाई स्कूल फॉर गर्ल्स, सरदा सर्कल, नासिक और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, एएफसी, ओजर पर नियुक्त रहेंगे।




  कुंदन हिरय (डिप्टी कलेक्टर, एडमिनिस्ट्रेशन, कलेक्टर ऑफिस, नासिक)-पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 1, नासिक रोड कैंप, आर्टिलरी सेंटर, नासिक; पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 1, देवलाली; पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2, आईएसपी, नासिक रोड, नासिक; गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, समनगांव रोड, नासिक; श्रीमती विमलाबेन कुमार तेजुकाया कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, देवलाली कैंप, नासिक; आरएनसी आर्ट्स, जेडीबी कॉमर्स और एनएससी साइंस कॉलेज, नासिक रोड, नासिक और पुरुषोत्तम इंग्लिश स्कूल, नासिक में नियुक्त रहेंगे।






Deshbandhu



Maharashtra NewsNEET paper leakNEET UG 2026









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
151872