search

असम: सैनिक स्कूल में कोच बनने का मौका, 18 और 19 ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 99

दिसपुर। सैनिक स्कूल गोलपारा, असम ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कोच/क्लब शिक्षक के विभिन्न 13 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
  सैनिक स्कूल, असम की ओर से जारी 13 रिक्तियों में फुटबॉल कोच के 2 (पुरुष-1, महिला-1), वॉलीबॉल कोच के 2 (पुरुष-1, महिला-1) , बास्केटबॉल कोच के 2 (पुरुष-1, महिला-1) के अलावा तैराकी कोच सह लाइफ गार्ड (महिला) का 1, बॉक्सिंग कोच, हॉकी कोच, स्केटिंग कोच, कराटे कोच, नृत्य शिक्षक और संगीत शिक्षक का 1-1 पद शामिल है।




  इन सभी पोस्ट पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू, कौशल परीक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 17,000 से 20,000 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और सुविधा भी दी जाएगी।
  इंटरव्यू में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के पास एनआईएस कोच, एआईएफएफ डी लाइसेंस, कोचिंग में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट, राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में भाग लिया हो, पूर्वोत्तर राष्ट्रीय या वरिष्ठ स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया हो, नृत्य या प्रदर्शन कला में ग्रेजुएशन/डिप्लोमा, बी संगीत, आदि होना चाहिए। वहीं, प्रासंगिक क्षेत्र में अनुभव, आदि वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।




  आवेदकों की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जून के आधार पर की जाएगी।
  वॉक-इन इंटरव्यू 18 और 19 जून को 'सैनिक स्कूल गोलपाड़ा, डाकघर: राजापारा, जिला: गोलपाड़ा, असम - 783133' पते पर आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और तैराकी कोच सह लाइफगार्ड पद के लिए कैंडिडेट्स को 18 जून को और बॉक्सिंग कोच, हॉकी कोच, स्केटिंग कोच, कराटे कोच, डांस टीचर और म्यूजिक टीचर पद के लिए 19 जून को निर्धारित पते पर सुबह 9 बजे तक भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी और सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल एवं फोटोकॉपी के साथ पहुंचना होगा।
  आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सैनिक स्कूल-असम के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से इंटरव्यू के दिन अपने साथ ले जाएं।






Deshbandhu



Assamstudy teamhiring policy









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
151983