search

सुलतानपुर: अयोध्या हाईवे पर ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा, दो बहनों की दर्दनाक मौत

LHC0088 2025-10-9 19:06:17 views 1327
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



संवादसूत्र जागरण, भदैया सुलतानपुर। सुलतानपुर अयोध्या हाईवे बाईपास पर बुधवार की रात कोतवाली देहात के ओदरा गांव के पास हादसा हो गया है। हादसे में ई रिक्शे से लौट रहे विसर्जन यात्रा के श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंद दिया। जिसमें दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कोतवाली देहात के ओदरा से लोग दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन देखकर ई रिक्शा से घर लौट रहे थे। रात करीब दो बजे गांव वाले रास्ते पर, हाईवे से मुड़ते समय ट्रक ने ई रिक्शा को रौंद दिया। जिसमें दो सगी बहनों की मौत हो गयी जबकि चालक सहित छह लोग घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है। क्षेत्र में मातम का माहौल है और लोगों के आंसू नहीं रुक रहे है। मृत सगी बहनों की पहचान ओदरा गांव निवासी सीमा 17, रीमा 10 पुत्री रामकरन निषाद तथा घायलों की पहचान चालक मंजीत 35 , रेखा 20 पुत्री बाबूलाल निषाद, ओदरा, कुलदीप 18 पुत्र सोहनलाल निषाद, रिंकू 14 पुत्र कन्नू निषाद निवासी ओदरा कोतवाली देहात के रूप मे हुई है।

देहात कोतवाल अखंडदेव ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। दो मृतकों के शव को मर्चरी मे रखवाया गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126