search

हेयर स्टाइलिंग के शौक में बालों को न करें खर ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 43

नई दिल्ली, आज के समय में हर कोई अपने बालों को खूबसूरत और स्टाइलिश दिखाना चाहता है। किसी खास मौके पर जाना हो या रोजाना का लुक बदलना हो, लोग अलग-अलग तरह के हेयरस्टाइल बनाते हैं। बालों को सीधा करने के लिए स्ट्रेटनर, घुंघराले बनाने के लिए कर्लिंग मशीन, बालों को जल्दी सुखाने के लिए हेयर ड्रायर और बालों को घना दिखाने के लिए एक्सटेंशन का इस्तेमाल आम हो गया है। ये चीजें कुछ मिनटों में बालों को आकर्षक बना देती हैं, लेकिन अगर इनका इस्तेमाल सही तरीके से न किया जाए तो धीरे-धीरे बालों की मजबूती कम हो सकती है।




  डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, बालों की बाहरी परत जिसे क्यूटिकल कहा जाता है, वह बालों को सुरक्षित रखने का काम करती है। जब बार-बार तेज गर्मी, खिंचाव या भारी एक्सेसरीज का इस्तेमाल किया जाता है तो यह सुरक्षा परत कमजोर होने लगती है, जिससे बाल रूखे, बेजान, कमजोर और टूटते हैं।
  हेयर स्ट्रेटनर, कर्लिंग आयरन, और ब्लो ड्रायर सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले टूल्स हैं। इनसे बाल तुरंत सुंदर दिखने लगते हैं, लेकिन ज्यादा गर्मी बालों की अंदरूनी नमी को कम कर देती है। बालों में मौजूद प्राकृतिक प्रोटीन कमजोर होने लगते हैं, जिससे बालों की चमक कम हो सकती है और दोमुंहे बालों की समस्या बढ़ सकती है। ब्लो ड्रायर की गर्म हवा सीधे स्कैल्प पर पड़ने से सिर की त्वचा में सूखापन भी बढ़ सकता है।




  विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करना जरूरी हो तो बालों पर पहले हीट प्रोटेक्शन प्रोडक्ट लगाना बेहतर होता है। साथ ही तापमान को जरूरत से ज्यादा बढ़ाने से बचना चाहिए। रोजाना इन टूल्स का इस्तेमाल करने के बजाय बीच-बीच में बालों को प्राकृतिक रूप से आराम देना जरूरी है।
  बालों को कसकर बांधने की आदत भी धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती है। कई लोग लंबे समय तक टाइट पोनीटेल, कसी हुई चोटी, या बहुत खिंची हुई हेयरस्टाइल रखते हैं। इससे बालों की जड़ों पर लगातार दबाव पड़ता है। मेडिकल भाषा में इसे ट्रैक्शन एलोपेसिया कहा जाता है, जिसमें बार-बार खिंचाव के कारण बालों की जड़ें कमजोर होकर झड़ने लगती हैं। खासतौर पर माथे के पास और किनारों के बाल इससे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं।




  बाल बांधते समय मुलायम कपड़े वाले हेयर बैंड या ढीली हेयर स्टाइल का इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है। रोज एक ही तरह से बाल बांधने के बजाय अलग-अलग स्टाइल अपनाने से बालों पर दबाव कम पड़ता है।
  हेयर क्लिप और पिन भी बालों की सेहत को प्रभावित कर सकते हैं। भारी मेटल क्लिप या बहुत ज्यादा टाइट पिन लगाने से बाल खिंच सकते हैं और स्कैल्प पर दबाव पड़ सकता है। लंबे समय तक ऐसा करने से सिर की त्वचा में दर्द, जलन और बाल टूटने की समस्या हो सकती है। इसलिए हल्की और आरामदायक क्लिप का इस्तेमाल करना बेहतर विकल्प माना जाता है।




  कंघी भी बालों की सेहत में अहम भूमिका निभाती है। बहुत सख्त दांत वाली कंघी या खराब ब्रश से बाल ज्यादा टूट सकते हैं। बालों को सुलझाने के लिए चौड़े दांत वाली कंघी का इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है। साथ ही कंघी और ब्रश को समय-समय पर साफ करना चाहिए, ताकि उनमें जमा गंदगी बालों और सिर की त्वचा को नुकसान न पहुंचाए।
  आजकल बालों को घना और लंबा दिखाने के लिए हेयर एक्सटेंशन का चलन भी काफी बढ़ गया है। हालांकि, लंबे समय तक भारी एक्सटेंशन लगाने से बालों की जड़ों पर वजन बढ़ता है। लगातार खिंचाव के कारण बाल कमजोर हो सकते हैं और झड़ने की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए हल्के एक्सटेंशन का इस्तेमाल करें और उन्हें लगातार कई हफ्तों तक लगाए रखने से बचें।






Digital Desk



Healthcare









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
154110