search

आज का इतिहास

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 32

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं -



  • 1661: स्वीडिश बैंक ने यूरोप में पहला नोट जारी किया।  


  • 1856: हिंदू विधवाओं के पुनर्विवाह को कानूनी मान्यता मिली।  


  • 1890: पार्किंसन नाम के एक डॉक्टर ने पार्किंसन बीमारी के बारे में अपनी जांच पूरी की। उन्हीं के नाम पर बीमारी का नाम पार्किन्सन्स रखा गया।  


  • 1905: बागेरहाटर (अब बंगलादेश) में एक जनसभा में ब्रिटिश सामान के बहिष्कार के प्रस्ताव को पहली बार मंजूरी दी गई।  


  • 1909: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक अरुणा आसफ अली का जन्म।  


  • 1925: इराक में राजा फैसल ने बगदाद में पहली संसद स्थापित की।  


  • 1945: अमेरिका ने परमाणु बम का पहला परीक्षण किया।  


  • 1951: नेपाल को ब्रिटेन से आजादी मिली।  


  • 1968: भारतीय हॉकी कप्तान धनराज पिल्लै का जन्म।  


  • 1969: इंसान को चांद पर पहुंचाने की पहली कोशिश में अमेरिका के केप केनेडी स्टेशन से अपोलो 11 अंतरिक्ष यान तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर रवाना हुआ।  


  • 1974: भारत ने अपना पहला सफल परमाणु परीक्षण किया, जिसे "ऑपरेशन स्माइलिंग बुद्धा" नाम दिया गया।  


  • 1990: यूक्रेन ने स्वतंत्रता की घोषणा की।  


  • 1992: डॉ. शंकर दयाल शर्मा भारत के 9वें राष्ट्रपति बने।  


  • 1999: जॉन एफ़. केनेडी के पुत्र जॉन एफ़. केनेडी जूनियर की विमान दुर्घटना में मृत्यु।  


  • 2003: पाकिस्तान, सऊदी अरब और 53 अन्य इस्लामी देश, इजरयइल को 2005 तक मान्यता देने पर राजी।  


  • 2006: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कोरिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित।  


  • 2007: बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना को धन वसूली के एक मामले में गिरफ़्तार किया गया।  


  • 2016: ऑपरेशन संकटमोचन के तहत युद्ध प्रभावित दक्षिणी सूडान से 156 लोगों को वायुसेना के विमान से भारत लाया गया।  


  • 2018: जुपिटर ग्रह के 12 नए चांद खोजे गए, इसके बाद जुपिटर के कुल चांद की संख्या 79 हो गयी।  


  • 2019: मुंबई में एक 100 वर्ष पुरानी इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत।










Deshbandhu



World HistoryIndian and World HistoryHistory









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
152812