search

छत्तीसगढ़ में एक घर में मिले एक ही परिवार के ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 40

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब संजय नगर स्थित एक किराए के मकान से एक ही परिवार के पांच लोगों के शव बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फोरेंसिक विशेषज्ञ (एफएसएल) और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में परिवार के मुखिया साजिद अली (50) का शव फंदे से लटका मिला, जबकि उनकी पत्नी राबिया, बेटा इरशाद अली (19), बेटी शाहिदा बेगम (17) और इरशाबा परवीन (16) के शव घर के एक कमरे में पाए गए। चारों की मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी।




मृत्यु के कारणों की जांच जारी

पुलिस ने अभी तक किसी एक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। शुरुआती जांच में विभिन्न संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित कर एफएसएल टीम वैज्ञानिक जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक विश्लेषण के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई।
किराए के मकान में रहता था परिवार

टिकरापारा थाना पुलिस के अनुसार, परिवार पिछले करीब आठ महीने से संजय नगर के मदनी चौक स्थित एक किराए के मकान में रह रहा था। पड़ोसियों ने बताया कि शुक्रवार शाम से घर का दरवाजा नहीं खुला था। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर पांचों शव बरामद किए।




आर्थिक स्थिति की भी हो रही जांच

स्थानीय लोगों के अनुसार, साजिद अली मौदहापारा इलाके में बैटरी रिपेयरिंग का काम करते थे। पड़ोसियों ने बताया कि परिवार आर्थिक परेशानियों से गुजर रहा था और उन पर कुछ ऋण भी था। हालांकि, पुलिस ने आर्थिक कारणों या किसी अन्य वजह को अभी आधिकारिक रूप से घटना का कारण नहीं माना है। जांच अधिकारी परिवार की पृष्ठभूमि, वित्तीय स्थिति और अन्य संभावित पहलुओं की भी पड़ताल कर रहे हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार





पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों, मकान मालिक और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से मिले सभी भौतिक साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच कराई जाएगी ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।






National Desk



Raipur Crime NewsChhattisgarh NewsRaipur Family DeathTikrapara PoliceFive Dead in RaipurRaipur InvestigationFSL Team









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
154071